Homeजिलासोनीपतहरियाणा के इस शहर का होगा सौंदर्य करण, दिलाएगा महाभारत काल की...

हरियाणा के इस शहर का होगा सौंदर्य करण, दिलाएगा महाभारत काल की याद

Published on

हरियाणा में कई ऐसे जिले हैं जो बहुत ज्यादा पुराने हैं या यूं कहूं कि महाभारत काल में भी उन जिलों का नाम आया हुआ है। उन जिलों में स्वर्णप्रस्थ के नाम से विख्यात रहे सोनीपत जिले हमे महाभारत काल की याद कराने के उद्देश्य से अब  सोनीपत शहर के एंट्री रास्तों पर पांच पांडवों के नाम से भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।

पहले यह जिला चार दरवाजा के अंदर बसा हुआ था। लेकिन अब इसकी पहचान पांच पांडवों के स्वागत द्वार से होगी। प्रत्येक द्वार पर लगभग 80 लाख की लागत खर्च की जाएगी। इसके टेंडर की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी।

शहर का ऐसा सौंदर्य करण नगर निगम की ओर से पहली बार किया जाएगा। इसमें शहर के सभी 5 प्रवेश द्वारों पर पांडवों के नाम से बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट पर 21 अप्रैल को नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। इस काम को 3 से 6 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आपको बता दें,  इसमें सबसे आकर्षक प्रवेश द्वार में अर्जुन एवं भीम गेट रहेगा। जहां अर्जुन एवं भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रथ पर बैठे हुए गीता का संदेश देते हुए दिखाई देगी।

वही दुर्योधन की जांघ पर अपनी गदा का प्रयोग करते हुए महाबली भीम दिखेंगे। इसके अलावा महाराज युधिष्ठिर गेट धर्म की नीति पर चलने का संदेश सभी को देगा।

इसके अलावा आपको बता दे,  नकुल एवं सहदेव गेट के जरिए भी जीवन उपयोगी संदेश सभी लोगों को देखेंगे। इन सभी का डिजाइन चौधरी छोटू राम यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से तय किया गया।

आपको बता दें मुरथल रोड पर युधिष्ठिर गेट, रोहतक रोड पर भीम गेट, बहालगढ़ रोड पर अर्जुन गेट, नरेला रोड पर न नकुल गेट और गोहाना रोड पर सहदेव गेट बनाया जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

हरियाणा के इन 2 शहरों के रेलवे स्टेशनों का होगा नवीनीकरण, जाने कौन से

हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिससे कि उनकी...