Homeजिलाझज्जरहरियाणा के जिले में बनने वाला है फोरलेन रोड, 90 करोड़ रुपए...

हरियाणा के जिले में बनने वाला है फोरलेन रोड, 90 करोड़ रुपए खर्च होने का लगाया जा रहा है अनुमान

Published on

हरियाणा सरकार हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहती है। जिस क्रम में वह कई सड़कों का नवनिर्माण करने का सोचती है और कई नई रोड बनाने के लिए भी सोचती है।

इसी क्रम में अब हरियाणा सरकार बहादुरगढ़ से झज्जर तक के पूरे मार्ग को फोरलेन करने का प्लान बना रही है। इसके लिए हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम की ओर से कंसलटेंट की मदद से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है।

आपको बता दे,  फोर लाइन बनाने के लिए सड़क पर आने वाले नेहरो व ड्रोनो के पुलों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग से एनओसी ली जा रही है।

बता दे, बहादुरगढ़ से झज्जर के बीच करीब 18 किलोमीटर का हिस्सा फोरलेन नहीं है। इसके अलावा जो हिस्सा पहले से ही फोरलेन है, उसका भी नव निर्माण किया जाएगा।

इसमें करीब 90 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका बजट एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मिलेगा। डीपीआर स्वीकार होने के बाद ही मार्ग को फोरलेन बनाने और नव निर्माण करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस कार्य को होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का आम जनों को बहुत राहत मिलेगी। यह मार्ग करीब 2 साल से टूट खराब है। सड़कों में काफी गहरे गड्ढे हुए हैं।

गड्ढे इतनी ज्यादा संख्या में है कि इन की गहराई इतनी अधिक है कि इनकी मरम्मत से भी काम नहीं चल सकता। ऐसे में लगातार कई महीनों से इस मार्ग के नव निर्माण की मांग की जा रही है।

लोगों की मांग को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग की बजाय एचएसआरडीसी को दिया गया है। एचएसआरडीसी ने कंसलटेंट हायर कर इस मार्ग पर वाहनों की संख्या, प्रकार आदि को ध्यान में रखकर उसी अनुसार डिजाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

अब Haryana के इन शहरों में भी दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक एवं AC बसे, लोगों का सफल होगा आरामदायक

जन सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है। जिससे कि जनजीवन...

हरियाणा के लोगों को मिलेगी एक और नए फोरलेन हाईवे की सौगात, पांच जिलों के लोगों को होगा बेहद फायदा

हर जिले को एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए हरियाणा सरकार कई नए...

16 और 17 सितंबर को हरियाणा में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आज के समय में अगर मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में मौसम...