हरियाणा की महिलाओं को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलने वाली है “ओन्ली फॉर लेडीज” ट्रेन

रेलवे आज के समय में ऐसा माध्यम बना हुआ है जिसके द्वारा हर कोई सफर करना काफी पसंद करता है। जिसमें महिलाएं भी सफर आज के समय में करती है। तो महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आज हम लेकर आए हैं।

बता दें, पानीपत से नई दिल्ली तक महिला स्पेशल ट्रेन चलाई जाती थी। जिसे कुछ वजह से 5 महीने पहले बंद कर दिया गया था। लेकिन अब रेलवे ने फिर से एक और बड़ा तोहफा दिया है कि पानीपत से नई दिल्ली के लिए महिला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 8 मई से फिर से शुरू की जा रही है। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 5 दिन किया जाएगा।

पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि दिसंबर में कोहरा होने की वजह से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द की जाती थी। उनमें से एक ट्रेन यह भी है।

गर्मियों में इस ट्रेन को दोबारा शुरू किया जाता है। लेकिन लेडीज स्पेशल ट्रेन ही रह गई थी। 8 मई से इस ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। पिछले काफी समय से महिला यात्रियों की तरफ से इस ट्रेन को शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। जिसे अब रेलवे ने पूरा किया है।

इस संबंध में रेलवे को चार बार पत्र भी लिखा गया था। रेलवे ने इस सेवा को फिर से शुरू करने के लिए अब हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन को सोमवार से शुक्रवार तक संचालित किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 049 64 सुबह 6:40 पर पानीपत से चलेगी। यह सुबह 8:55 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं शाम को 5:50 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर रात को 8:30 पर पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Haryana Wale

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

3 years ago