Categories: कुछ भी

क्या हुआ जब युवक ने चाय में मिलाई मसाला भिंडी, इंटरनेट पर बौखलाये लोग

दोस्तों सुबह-सुबह चाय की चुस्की का एक अपना अलग ही मजा होता है। दिन सुहाना हो तो फिर कोई भी वक्त मजेदार ही बनता है, चाय के साथ। अगर दिन सर्दियों के हों तो क्या बात। अगर दिन बरसात के हों तो और भी ज्यादा लाजवाब। चाय हिंदुस्तान में इतनी पॉपुलर है कि हर दूसरा इंसान या यूं समझ लीजिए लगभग हर पहला शख्स चाय का आदि है। कुछ शौक़िया चाय पीते हैं। और कुछ लोग उसके आदी हो जाते हैं।

यानी एक चाय का नशा होता है। चाहे जो हो लेकिन चाय अपने आप में एक अलग अहमियत रखती है। कुछ लोगों की शुरुआत ही चाय से होती है। तो कुछ लोग काम करने के साथ-साथ ना जाने कितनी चाय पी जाते हैं। कितने प्याले पी जाते हैं। लोग नशा करते हैं नशे के आदी होते हैं। लेकिन कुछ लोगों का नशा ही चाय होती है।

दोस्तों नशा किसी का भी हो उसका आदि हमें नहीं होना चाहिए। क्योंकि आदत ही बुरी चीज है। जरूरत से ज्यादा आप खाना भी खाएंगे वह भी आपको नुकसान पहुंचाएगा। तो ठीक उसी तरीके से जरूरत से ज्यादा चाय या किसी और चीज का भी नशा नुकसानदायक होगा।

लेकिन हर एक चीज़ की रेसिपी होती है। हर एक खाने का एक तरीका होता है। हर एक चाय की रेसिपी होती है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं और कोई आपको चाय बना कर दें और उसमें भिंडी डाल कर दे दे। वोभी मसालेदार भिंडी डाल कर दे तो दोस्तों क्या आप उसे पी पाएंगे। ग्रीन टी आपने सुनी होगी।

लेमन टी आपने सुनी होगी, बल्कि पी भी होगी। इस तरीके से न जाने कितने फ्लेवर हैं। लेकिन इन सबसे हटकर अगर आपकी चाय में कोई भिंडी डालकर आपको दे वो भी मसाला भिंडी। तो क्या आप उसे पी पाएंगे। दोस्तों आपको चाय जितनी ज़्यादा पसंद है उससे भी ज्यादा आपको उस समय उस तरह की चाय से घिन आएगी। और ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

ऐसी चाय की तस्वीरें निकल कर सामने आ रही है जिन पर लोग कमेंट कर रहे हैं। अपने-अपने अंदाज में और उससे उन्हें घिन भी आ रही है। बतादें इस बार किसी ने भिंडी चाय का आविष्कार किया है। और लोग अपना-अपना रिएक्शन कमेंट्स में दे रहे हैं।

बतादें ट्विटर यूजर @asgarhid ने शुक्रवार को शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि जब आप मसाला चाय पी सकते हैं तो भिंडी मसाला चाय पीने में क्या हर्ज है? खैर अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप ऐसी चाय को कितना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा लोगों ने इसे नापसंद किया है।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago