हरियाणा में कलाकारों की कमी नहीं है। काफी सारे कलाकार हरियाणा में ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदेश का नाम काफी ऊंचे स्तर पर जाकर रोशन किया है।उन्हीं कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।
बता दे, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए एक नीति बना रही है। जिसमें उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले के पिंजौर में लगभग 60 से 70 एकड़ भूमि भी एक फिल्म सिटी के लिए निर्धारित की गई है।
हरियाणा सरकार हमेशा से ही कलाकारों का बहुत समर्थन करती है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करती है। जिसके लिए राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के कलाकारों को किसी तरह की परेशानी झेलने की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को एक सही राह दिखाने के लिए कलाकार बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। क्योंकि कलाकार किसी जाति या प्रांत का नहीं वह सिर्फ अपनी पहचान अपनी कला से बनाता है।
उन्होंने कहा कि कलाकारों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हुए लोगों में जागरूकता पैदा करना और उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित अवश्य करना चाहिए। जिससे कि उनका हौसला बढ़ता रहे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…