हरियाणा के इस होटल के पराठे है बड़े मशहूर, दूर – दूर से खाने आते है लोग

हर शहर का अपना एक जायका होता है. कहीं के छोले भटूरे तो कहीं की पाव भाजी, कहीं की जलेबी तो कहीं के पराठे फेमस होते है। रेवाड़ी शहर की बात की जाए तो रेवाड़ी के पराठे काफी मशहूर हैं। देसी घी से बनने वाले पराठे खाने के लिए शहर के इस रेस्टोरेंट पर शौकीनों की भीड़ जुटती है। ओल्ड अशोका होटल के पराठों के लोग कायल हैं। दूर-दूर से लोग इनका स्वाद चखने यहां पहुंचते हैं।

इस रेस्टोरेंट में सिर्फ सुबह के नाश्ते में ही नहीं, बल्कि दिन भर पराठे परोसे जाते हैं. अशोका होटल की शुरुआत मनेठी निवासी सुल्तान सिंह यादव ने वर्ष 1972 में की थी। उन्होंने अपने बड़े बेटे अशोक के नाम पर इसकी शुरुआत की. पहले यहां सिर्फ साधारण ढाबा चलाया जाता था, लेकिन साल 1992 के बाद पराठों के लिए लोगों का प्यार देखकर यहां केवल परांठे परोसे जाने लगे।

ओनर राम किशन बताते हैं कि जब रेस्टोरेंट में पराठे की शुरुआत हुई थी तब 5 रुपये रेट था, पर अब महंगाई बढ़ने के साथ यहां रेट बढ़े हैं। अब यहां 60 रुपये का एक पराठा है. बताया कि उनके यहां कई तरीके के पराठे मिलते हैं। आलू पराठे, प्याज पराठे, मिक्स वेज पराठा, पनीर पराठा ऐसे ही कई वैरायटी हैं. बताया कि वह घर के बने मसालों का इस्तेमाल करते हैं और ग्राहकों के लिए खुद पराठे तैयार करते हैं, कारीगर नहीं रखा है।

नेशनल हाईवे नंबर-11 पर जैसे ही रेवाड़ी से नारनौल की तरफ चलेंगे तो करीब 20 किलोमीटर दूर कुंड बस स्टैंड पर अशोका होटल है। अशोक के निधन के बाद उनके छोटे भाई राम किशन रेस्टोरेंट चला रहे हैं।बताया कि ओल्ड अशोका होटल नाम से तीन किलोमीटर दूर एक और रेस्टोरेंट जो उनके भाई सुनील चला रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इन पराठों का स्वाद काफी अलग है। रेवाड़ी ही नहीं बल्कि दिल्ली और राजस्थान के लोग भी यहां परांठे खाने आते हैं। जिन लोगों को इस रास्ते से निकलना होता है तो वे पराठों के लिए यहां जरूर रुकते हैं। लोग यहां पराठे तो खाते ही हैं, अपने घर पर रिश्तेदारों के लिए भी लेकर जाते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago