सरकार ने बदले OYO होटल के नियम, अब इन लोगो की होगी No Entry

ओयो देश का सबसे अच्छा, आरामदायक और किफायती होटल बन गया है। अगर ठहरने की बात आती है तो लोगों की पहली पसंद ओयो होटल्स ही होते है, इसकी वजह यहां दी जाने वाली सुविधाएं है। पर इन होटल्स की पहचान कई तरह की अवैध गतिविधियां के कारण भी है। इसलिए इन जगहों को कानूनी प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए सरकार की ओर से नए नियमों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


इस प्रस्ताव के तहत सभी होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे या ओयो होटल आदि को अपना रजिस्ट्रेशन कराना बेहद अनिवार्य होगा। इन जगहों में आने वाले मेहमानों की पूरी डिटेल से उनकी सुरक्षा के मानक तय किए जाएंगे। सभी होटलों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके होटल को सील कर दिया जाएगा।

पुलिस इन जगहों को चलाने वालों की जवाबदेही भी तय कर रही है। जैसे- जैसे पर्यटकों का आना-जाना बढ़ रहा है, गेस्ट हाउस होटल और होमस्टे की मांग भी बढ़ रही है, ऐसे में इन पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरुरी हो गया है।

इन होटलों और गेस्ट हाउसों में तस्करी, देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियां लगातार हो रही थीं। इन जगहों पर सरकार द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद भी ये नियमो को तोड़ रहे थे । इसलिए सरकार ने इन होटलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे नियम कानून बनाए हैं।


ऐसे बहुत सारे नियम-कायदें है जिनको ये सारे गेस्ट हाउस ओर होटल पालन नहीं करते है, गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये संस्थाएं मौजूदा नियम-कायदों कि कमियों का लगातार फायदा उठा रही हैं और कानूनी कार्यवाही से बचती हैं, रजिस्ट्रेशन न होने की स्थिति में ऐसे होटलों की रिपोर्ट करना और जांच करना मुश्किल हो गया है।

इन सबके अलावा होटलों में अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा और पर्यटक सुविधाओं के पूरे इंतजाम नहीं हैं। सीसीटीवी नहीं होना या मेहमानों के आने पर किसी तरह की आईडी जमा नहीं करना इन सभी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सरकार द्वारा इन सभी को रोकने के लिए नियम तैयार किए गए हैं और इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा।

गृह विभाग की ओर से बनाए जा रहे नए नियमों के तहत होटल गेस्ट हाउस या अन्य होमस्टे का अनिवार्य पंजीकरण शुरू करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। जिसमें विभिन्न शर्तों का पालन नहीं करने पर उन संस्थानों को सील या अटैच कर दिया जाएगा या उन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

यदि किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो उन संस्थाओं को जीवनपर्यंत व्यावसायिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। इन होटलों में आने वाले मेहमानों को भी कुछ नियमों का पालन करना होगा, उन्हें बिना पहचान पत्र के होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago