हरियाणा सरकार हमेशा कुछ ना कुछ जनता के लिए ऐसा करती है जिससे कि उसकी मुश्किलें कम हो सके और वह आसानी से अपना आवागमन कर सकें। जिस कड़ी में अब हरियाणा के जिले फरीदाबाद में लगभग 17 साल बाद फरीदाबाद के सेक्टर 75 और 80 को विकसित करने का प्लान प्रशासन ने किया है।
आपको बता दें, यह काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के इन 2 सेक्टरों को विकसित किया जाएगा। इनकी मूलभूत सुविधाएं जैसे सीवर, सड़क, पानी, बिजली व बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन की व्यवस्था की जाएगी।
इसके बाद यहां के लोग अपना घर बना सकते हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों सेक्टरों के विकास में करीब डेढ़ सौ करोड रुपए का खर्चा आएगा। ग्रेटर फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 80 सोसाइटी हैं। जिसमें लाखों लोग रहते हैं।
यहां प्राइवेट बिल्डर हाई रेंज सोसाइटी बसाई जा रही है। लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में सालों से विकास नहीं हुआ है। अभी तक 3 सेक्टरों की मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया हुआ है। जिसमें 75,76,78 शामिल है। इसके अंदर के इलाकों में सड़क बनाने, बिजली की व्यवस्था की जा रही है।
काफी हिस्सों में काफी काम हो चुका है और बचे हुए काम जारी है। ड्रोन के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे और क्षेत्र में ई ऑप्शन के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे।
एचएसवीपी सेक्टर 75 और 80 में भी ई ऑक्सन के माध्यम से काफी लोगों को प्लॉट दिए थे। लेकिन वहां भी सुविधाएं नहीं है। जबकि लोगों को प्लॉट पर कब्जा देने से पहले यहां पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करना बहुत आवश्यक है।
आपको बता दे, अब जल्दी ही दोनों सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे ही इनकी मास्टर रोड पहले ही बना दी गई थी। यहां पर अंदर के काम किए जाएंगे इसमें करीब ₹58,000,00,00 खर्च किए जाएंगे जाएंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…