आइए मिलवाते हैं आपको हरियाणा के “जय वीरू” की जोड़ी से, पिछले 22 साल से पहनते हैं एक जैसे कपड़े

कई  की दोस्ती ऐसी होती है जो सभी के लिए एक मिसाल बन जाती है। ऐसे ही दो दोस्तों की कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं जो कि हरियाणा के पानीपत जिले के भालसी गांव के हैं। दोनों की दोस्ती बचपन से है और आज भी वह लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है।

यह जोड़ी 41 साल के सुरेंद्र और 42 साल के वीरेंद्र की है। 22 साल की यह दोस्ती आज भी ऐसे ही बरकरार है। मतलौड़ा के गांव भालसी के सुरेंद्र और वीरेंद्र की दोस्ती की कहानी ऐसी है कि, आज भी वह दोनों एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं। 22 साल से दोनों साथ में ही रहते हैं।

दोनों की पसंद बिल्कुल एक जैसी ही है। कई लोग तो ऐसा समझते हैं कि यह दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों की दोस्ती पूरे हरियाणा में एक मिसाल कायम करती है। दोनों सुबह से शाम तक साथ रहते हैं। एक जैसा पहनावा और एक जैसा फोन रखते हैं।

यह दोस्ती एक-दो साल की नहीं बल्कि छठी क्लास से है। दोनों का कारोबार भी एक ही साथ है। भालसी गांव के सुरेंद्र नैन ने बताया कि वीरेंद्र में उनके गांव के दूसरे कोने में रहते हैं। दोनों की छठी कक्षा में दोस्ती हुई थी।

तभी से दोनों पक्के मित्र बन गए। उनकी खेती, बिल्डिंग मटेरियल और रियल एस्टेट का कारोबार एक साथ ही है। दोनों पूरा दिन एक साथ ही रहते हैं। इतना ही नहीं अब वह राजनीति में भी एक साथ ही है।

सुरेंद्र ने बताया कि उसने 2016 में सरपंची का चुनाव लड़ा था। उस समय बिरेंद्र के सगे चाचा का लड़का भी सरपंची के चुनाव में खड़ा था। उस वक्त भी विरेंद्र उसी के साथ था। बल्कि चुनाव में उसकी हर संभव मदद की थी। इस दौरान गांव के सरपंच भी सुरेंद्र ही बने थे।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago