हरियाणा पुलिस के इस जवान का अंदाज है कुछ हट के! जाने क्या करते है ऐसा

अपने हरियाणा के में कई तरह के पुलिसकर्मी देखे होंगे। मोटे, पतले, अच्छे, बुरे हर प्रकार के पुलिसकर्मी आपने देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पुलिसकर्मी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो कुछ हटके ही है। इनको खास इनका काम बनता है।

यह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी तो अच्छे से करते ही हैं, इसके साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी लगातार अपना नाम बना रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पुलिसकर्मी सुनील कुमार की। हरियाणा पुलिस के यह जवान संगीत की दुनिया में एक बड़ा चेहरा बन के सामने आ रहे हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सुनील कुमार हरियाणवी लोक संगीत को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

अपने गानों से हरियाणा पुलिस की छवि को आम जनता में सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही इसके माध्यम से वह युवाओं को नशे के प्रति जागरुक करते हुए भी नजर आते हैं। सोनीपत के रहने वाले सुनील कुमार ने साल 2008 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती पाई थी।

  प्रदेश में कई जिलों में सुनील कुमार अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब सोनीपत के यातायात थाना में  मुंशी के पद पर कार्यगत हैं। यातायात थाने में अपनी ड्यूटी के साथ-साथ वह हरियाणवी गाने भी गाते हैं। पिछले काफी समय से गानों के माध्यम से वह हरियाणवी लोक संगीत की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं।

वह अपने गानों के जरिए हरियाणवी संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ-साथ ही हरियाणा पुलिस की छवि भी लोगों के मन में सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। सुनील कुमार का कहना है कि हरियाणवी गाने का शौक उन्हें बचपन से ही है। लेकिन ड्यूटी करना भी काफी जरूरी है। नौकरी पर आने के बाद उन्होंने अब अपने खर्चे से ही गाने गाने का शौक पूरा किया है।

  सुनील कुमार बताते हैं कि उनके दो-तीन बहुत गीत बहुत ज्यादा मशहूर हुए हैं  जिसमें भोले का दीवाना सबसे मशहूर गाना है। इस गाने के माध्यम से उन्होंने हरियाणवी पुलिस की छवि और लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने का काम किया। उनका कहना है कि उनके बड़े अधिकारी भी उनका पूरा सहयोग करते हैं। जिस कारण वह गाने गा पाते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago