हरियाणा की शान अब प्रदेश से निकले खिलाड़ियों से होती है। आजकल प्रदेश की पहचान भी यहां के खिलाड़ी ही बना रहे हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने फिर से इतिहास रच दिया है। जी हां, मैं बात कर रहा हूं भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की।
उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार देर रात फिर से इतिहास रचा। टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने 88.17 मी के अपनी मेहनत से गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक चली।
आपको बता दें, नीरज चोपड़ा की उम्र 25 साल है। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदल दिया।
इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 87.82 मी का बेस्ट एफर्ट निकला। हरियाणा के नीरज चोपड़ा की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा प्रतिभाशाली नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनता है, बल्कि पूरे खेल जगत में सभी के लिए एक मिसाल कायम करते हैं। नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा।https://twitter.com/adgpi/status/1695884613489676332?t=V4Hn9G824NUdV6gl1oCd7w&s=19
लेकिन दूसरे थ्रो में वह सफल रहे। उन्होंने भाला फेंकने के बाद दर्शकों का अभिवादन किया। सभी का अभिवादन किया। बता दे, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के साथ-साथ कई एथलीट्स ने हिस्सा लिया।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…