हरियाणा सहित इन राज्यों में फिर से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगर हरियाणा के मौसम की बात करें तो वह दिन प्रतिदिन बदलता रहता है। अभी फिलहाल देखा जा रहा है कि जहां एक तरफ कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

राज्य में 17 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा सहित राज्य में लगभग सभी हिस्सों में माध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 15 सितंबर से 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी की है।

चंडीगढ़ में गरज और चमक के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 14 और 15 सितंबर को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

इसके अलावा 16 सितंबर को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो सकता है।। अगले 24 घंटे में बारिश होने की गतिविधि दिख सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आपको बता दे, करनाल में फिलहाल 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है और हिसार में फिलहाल 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago