इन दिनों पूरे देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। जिन लोगों के घरों में मरीज हैं, वह लोग हाय तौबा कर रहे हैं। जिन लोगों के घरों के मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं, उनके लिए महामारी। जो लोग मरीज हैं और ठीक होकर अपने घरों को पहुंच रहे हैं, उनके लिए बीमारी। और जो लोग यह तमाम खबरों को सुन रहे हैं पढ़ रहे हैं और जिन लोगों के घरों में अभी तक कोई संक्रमण नहीं, उनके लिए सिर्फ जानकारी।
कहने को तो हर कोई अपनी अपनी व्यथा को बताता है। लेकिन इस बीच में कई लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन लगाने के बावजूद भी खुलेआम सड़कों पर घूमते हैं। ना मास्क का इस्तेमाल करते हैं, ना सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल करते हैं, और तो और अगर वह दो पहिया वाहन पर होते हैं तो हेलमेट भी नहीं लगाते।
अगर ऐसे में पुलिस कोई भी चालानी कार्यवाही करती है तो उल्टा पुलिस को ही सुनाते हैं। आज एक और कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जो बिहार के पटना से, बिहार की राजधानी पटना की कहानी है। जहां पर एक स्कूटी सवार लड़की अचानक पुलिस से ही भीड़ गई। दरअसल मामला पूरा यह था कि रात का वक़्त था।
पुलिस चौक चौराहों पर पहरेदारी कर रही थी। और जो बेवजह लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं उन लोगों के चालान काटे जा रहे थे। ऐसे में जब लड़की को पुलिस ने देखा तो लड़की को पुलिस ने रोक लिया। और उसे हेलमेट के बारे में पूछा और यह भी पूछा कि तुम इतनी रात कहां जा रही हो तो, इतने में लड़की ने पुलिस वालों को ना जाने क्या-क्या बोल दिया।
लड़की ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को नहीं बख्शा। लड़की ने कहा कि जनता के बारे में सरकार बिल्कुल नहीं सोचती। जनता क्या खा रही है, क्या पी रही है।
जनता कैसे मर रही है। इसके बारे में सरकार को कोई ख्याल नहीं आता। सरकार जब चाहे अपनी मनमर्जी से लॉक डाउन लगा देती है। हमारी हालत क्या है, ये भी सरकार नहीं जानना चाहती। हालांकि पुलिस वालों ने इस लड़की की तमाम-तमाम बातों को सुना और उसे समझाती रही। लेकिन लड़की नहीं मानी।
लड़की लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। और जब पुलिस ने चालान काटने की कार्रवाई की बात कही, तो लड़की ने कहा खबरदार आप अगर मेरा चालान कटवा दूंगी। आपकी नौकरी खतरे में आ जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस के सामने लड़की लगातार एसएसपी को बुलाने की भी बात कहने लगी। इस तरीके का लड़की का बहुत लंबा-चौड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा रात के समय में चलता रहा। लेकिन उसके बाद निकल कर सामने आया, लड़की की तरफ से बताया गया कि उसकी ट्रेन है।
उस ट्रेन को पकड़ने के लिए वह किसी वाहन को देख रही है ढूंढ रही है, ताकि उसका सामान उस वाहन में रखकर ले जाया जा सके। लेकिन इससे पहले की खबरें और भी निकल कर सामने आईं। पुलिस ने जांच की तो पुलिस को पता चला कि इस तरीके से लड़की अब से पहले कई वीडियो बना चुकी है।
कई और हरकत कर चुकी है। कई बार पुलिस से भिड़ चुकी है। अब हम सब ऐसे मामलों को सुनकर सोचने पर मजबूर होते हैं, कि आज का आम इंसान जो पढ़ा लिखा तबके का है।
वह भी इन हालातों को क्यों नहीं समझता।पुलिस तो हमारी रक्षा हमारी सुरक्षा के लिए होती है। और लॉकडाउन भी देश में सिर्फ और सिर्फ हमारी रक्षा और हमारी सुरक्षा के लिए लगाया गया है। तो इसमें हम सभी को भागीदारी लेनी चाहिए। हम सभी को जिम्मेदारी के साथ इसका पालन करना चाहिए।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…