कुरुक्षेत्र- हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरियाणा सांझी उत्सव वीरवार को विरासत हेरिटेज विलेज, कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार के रूप में क्रमशः 51, 31, 21 व 11 हजार की राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सांझी उत्सव राज्य स्तर पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में हरियाणा की लोककला सांझी के साथ-साथ हरियाणा की प्राचीन विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।
इस संबंध में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा का यह सांझी उत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें हरियाणवी संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।
सांझी उत्सव में हरियाणवी लोक नृत्य, रीति-रिवाज, लोक परम्पराएं तथा संपूर्ण हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
विरासत में हरियाणा सांझी उत्सव में कुरुक्षेत्र, अंबाला, फरीदाबाद, कैथल से टीमों ने भाग लिया। आगामी 9 अक्टूबर को सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जायेगा। प्रदेशभर से कलाकार इस समारोह में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…