पंचकूला: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अश्विन नवरात्री के अवसर पर आज माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला में पूजा अर्चना की व यज्ञशाला में आयोजित हवन में आहुति डाल महामाई का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उनके साथ उनके भाई कपिल विज, भतीजा शुभम विज और गौरव विज व भतीजी आरती विज और भारती विज भी मौजूद रहे।
विज ने कहा कि आज अष्टमी का शुभ दिन है और उन्होंने आज माता मनसा देवी के चरणो में शीश नवाकर प्रदेश के लोगों के लिए उन्नति व समृद्धि की कामना की है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माता मनसा देवी उनकी यह कामना अवश्य पूर्ण करेंगी।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य बलकेश वत्स, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…