मौसम विभाग ने हरियाणावासियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। जिसमें सर्दियों के आने से पहले कोहरा आने की संबंधित जानकारी पेश की गई है। इन दिनों ऋतु परिवर्तन के कारण हरियाणा का मौसम शुष्क चल रहा है। तापमान भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।
उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से जल्द ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी दिखने लगेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो बहुत जल्द घर से बाहर निकलने के साथ–साथ कोहरा दिखना भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को खासकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी क्योंकि दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में कोहरा प्रदूषण मिश्रित कोहरा होता है जिसे स्मॉग कहते हैं और जो हर तरीके से दृश्यता को कम कर देता है। इसकी वजह से सड़कों पर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
अक्टूबर से लेकर नवंबर और दिसंबर के मध्य तक दिल्ली में प्रदूषण अपने शिखर (Peak) पर होता है। उस समय यह अपने नए–नए रिकॉर्ड स्तरों को छू रहा होता है और इसके कारण आज पास के इलाकों में भी लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…