Homeकुछ भीप्रदेशभर में खाद की नहीं कोई कमी, रबी सीजन के लिए 3...

प्रदेशभर में खाद की नहीं कोई कमी, रबी सीजन के लिए 3 लाख मीट्रिक टन डीएपी हो चुकी एलोकेट

Published on

प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं। रबी सीजन के लिए तीन लाख मीट्रिक टन यानि 60 लाख बैग डीएपी एलोकेट हो चुकी है। यह पिछले पांच सालों की एवरेज से 20 प्रतिशत अधिक है।

कृषि मंत्री भिवानी के लोक निर्माण विश्राम गृह में सरकार के सात साल-सात कमाल कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को जोखिम फ्री बनाने के लिए निरंतर ठोस योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार ही डीएपी व अन्य रसायनिक खाद खरीदें।

किसान आगामी फसलों के लिए अभी से खाद का स्टॉक न करें। नवंबर और दिसंबर माह के दौरान में फसल बिजाई में किसानों के समक्ष डीएपी व यूरिया की कमी नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सर्वाधिक फसलें खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने किसान हितैषी योजनाओं को धरातल पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए विविधिकरण पर जोर दिया गया है।

प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को परिवार पहचान पत्र के आधार पर चिन्हित करके आमदनी बढ़ाई जाएगी, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए हितकारी साबित हुई है। बाजरे को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया है और इससे अन्य प्रदेशों से बाजरा हमारी मंडियों में नहीं आएगा। बाजरा उत्पादन किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 11 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं जबकि पड़ोसी प्रांत राजस्थान व पंजाब में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए हर हित स्टोर प्रदान किए जा रहे हैं, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की खेल नीति देश के अन्य प्रदेशों से सबसे अच्छी है। ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सबसे अधिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ तथा ‘सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास’ के आधार पर प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रही है।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...