सात साल में यूं तो हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने करीब डेढ़ सौ ऐसे काम किए हैं, जो उसे दूसरी सरकारों से अलग खड़ा करते हैं। लेकिन सरकार और संगठन के लोग प्रदेश सरकार के सात प्रमुख कामों को लेकर जनता के बीच निकल पड़े हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा बुलाई गई प्रांतीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के इन सात कामों पर संगठन की मुहर लगाई जा चुकी है।
किसान आंदोलन के बीच तिरंगा यात्रा के बाद यह भाजपा का दूसरा बड़ा आयोजन है, जिसके बूते सरकार और संगठन के लोग सीधे जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
27 अक्टूबर को भाजपा सरकार के सात साल पूरे हो रहे हैं। बाद के दो सालों से जननायक जनता पार्टी अपने 10 विधायकों के साथ भाजपा सरकार में प्रमुख साझीदार की भूमिका में है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज की जिस मजबूती के साथ तारीफ की है, उससे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ताकतवर होकर उभरे हैं। मोदी का आशीर्वाद मिलते ही न केवल मुख्यमंत्री, बल्कि सरकार और संगठन के तमाम लोग प्रदेश सरकार के सात प्रमुख कामों की सूची लेकर फील्ड में निकल पड़े हैं।
किसानों के लिए जोखिम फ्री खेती, फसल खरीद व आनलाइन भुगतान, बेहतर जल प्रबंधन, सुशासन एवं पारदर्शी सरकार, सामाजिक सुरक्षा, मैरिट पर नौकरियां तथा गरीब कल्याण की ऐसी सात योजनाएं हैं, जिन्हें सरकार अपनी विशेष उपलब्धि मानती है।
इन्हीं सात प्रमुख कामों के आधार पर भाजपा के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के प्रति लोगों से विश्वास बरकरार रखने की अपेक्षा कर रहे हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का मानना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के सात कमाल सिर्फ सात काम नहीं हैं, बल्कि यह अपने आप में सैकड़ों कामों को समेटे हुए हैं, जिनका जिक्र लोगों के बीच जाकर किया जा रहा है।
जोखिम फ्री हुआ किसान
फसल खरीद व आनलाइन भुगतान में अग्रणी
बेहतर जल प्रबंधन ने बढ़ाई सरकार की साख
सुशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास
गरीबी दूर करने के लिए आगे बढ़ी सरकार
मैरिट में नौकरियां बनीं हरियाणा की पहचान
सामाजिक सुरक्षा में अग्रणी हरियाणा
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…