हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है। इस बार दीपावली गुरुवार 4 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और मां सरस्वती जी की भी पूजा की जाती है। धर्मशास्त्र से लेकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र आदि में भी दिवाली के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो इससे जीवन में जल्दी ही अच्छे नतीजे देखने को मिलते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/diwali-sixteen_nine-1024x576.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
दिवाली के दिन किए गए इन उपायों से घर के अंदर सुख–समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इससे अच्छे स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार से जुड़ी हुई सभी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/diwali_1476697636.jpeg?resize=696%2C462&ssl=1)
माता लक्ष्मी, बजरंगबली और शनिदेव की होगी कृपा
दीपावली के दिन सिंदूर और सरसों के तेल से यह उपाय अवश्य करें। इसकी सहायता से आप अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आने वाली कई मुसीबतों से भी रक्षा होती है। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी के साथ–साथ बजरंगबली और शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/1543312350.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
सिंदूर का महत्व
शास्त्रों में सिंदूर का बहुत महत्व बताया गया है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि सिंदूर को सुहागिन महिलाएं अपनी मांग में भरती हैं। सिंदूर को सुहाग से जोड़कर देखा जाता है। यह सुहागिन महिलाओं की सुहाग की निशानी होती है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/sindoor_1533640922.jpeg?resize=696%2C470&ssl=1)
महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और जीवन में सफलता के लिए अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सिंदूर का संबंध शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से भी बताया गया है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/sindoor.jpg?resize=600%2C320&ssl=1)
सिंदूर और सरसों के तेल का उपाय
आप दिवाली के दिन सरसों के तेल और सिंदूर को मिलाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर तिलक लगाएं। आप चाहे तो इससे स्वास्तिक का चिह्न भी बना सकते हैं। इस उपाय को करने से यह आपके घर को बुरी नजर से बचाता है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/sindoor-1-1024x767.jpg?resize=696%2C521&ssl=1)
इतना ही नहीं बल्कि घर में सौभाग्य भी यह उपाय लाता है। सिंदूर और सरसों के तेल का यह उपाय घर के सदस्यों को तरक्की भी दिलाता है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/56706-mustard-oil.jpg?resize=696%2C391&ssl=1)
अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग शनि के बुरे प्रभाव से अपने जीवन में परेशान रहते हैं। शनि की छाया को कष्टकारी माना गया है। शनि देव एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है तो ऐसे में शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ और अशुभ फल देते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/Hanuman-ji-2.jpg?resize=696%2C391&ssl=1)
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ है तो ऐसे में व्यक्ति को नौकरी, कैरियर, बिजनेस, शिक्षा, दांपत्य जीवन, लव रिलेशन आदि में समस्याओं से गुजरना पड़ जाता है। अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप यह उपाय कर सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/shanidev-01-70-1616150654-472438-khaskhabar.jpg?resize=600%2C400&ssl=1)
जो लोग शनि की महादशा का सामना कर रहे हैं, उनको दीपावली के दिन हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। उन्हें अपने जीवन की बहुत–सी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शनि के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की आराधना बहुत ही असर दिखाती है।