Homeकुछ भीड्रग माफिया पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, ₹6.5 करोड़ की संपत्ति को...

ड्रग माफिया पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, ₹6.5 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

Published on

हरियाणा पुलिस द्वारा नशा सौदागरों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की दिशा में एक ओर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र जिले में एक ड्रग तस्कर और उसके परिजनों की 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच करवाई गई है। आरोपियों द्वारा यह संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से अर्जित की गई थी।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित एक्ट के तहत 1 नवंबर, 2021 को धंतौड़ी, कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी रोशन लाल और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी किया गया है।

अथाॅरिटी ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर 4.96 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 130 कनाल 105-मरला कृषि भूमि और छः अलग अलग बैंक खातों में 1.60 करोड़ रुपये से अधिक राशि को अटैच करने का आदेश जारी किया गया है।

https://twitter.com/police_haryana/status/1459122173977628675?t=C1OMnpVOrXEPJ03L-X7KAA&s=19

आरोपी द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से करोडो रूपयों की अवैध संपति अर्जित की गई थी। पुलिस ने अथाॅरिटी से करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अटैच करने का अनुरोध किया था। जिसमें से 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है।

गत वर्ष 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ हुआ था बरामद

आरोपी रोशन लाल के खिलाफ कुरुक्षेत्र के थानेसर और शाहाबाद पुलिस थानों के साथ-साथ पंजाब राज्य में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल चार मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा थानेसर थाने के अंतर्गत 10.38 क्विंटल चुरा पोस्त व डोडा पोस्त और 34 किलो गांजा पत्ती बरामद करने के बाद अक्टूबर 2020 में आरोपी को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसके अतिरिक्त, रोशन लाल के पुत्र पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

इससे पहले भी 7.5 करोड़ की संपत्तियो को करवाया जा चुका अटैच

अक्टूबर 2021 में, पुलिस ने अथाॅरिटी से आदेश प्राप्त कर कुरुक्षेत्र जिले के एक ड्रग तस्कर और उसके परिवार के सदस्यों की 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच करवाई थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज थे।

अन्य पर भी है निशाना

नशे के सौदागरों के खिलाफ शुरू की गई व्यापक कार्रवाई के तहत, हरियाणा पुलिस ने अधिक केंद्रित और लक्षित दृष्टिकोण अपनाते हुए अब ड्रग माफियाओं की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो निर्दोष युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

इस कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच एक कड़ा संदेश जाएगा कि अगर वे अब भी इस अवैध व्यापार से खुद को दूर नहीं रखते हैं तो उनकी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, संपत्तियों को अटैच करने से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार होगा और एक निवारक के रूप में कार्य करेगी।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...