प्रदूषण फैलाया तो खाओगे जेल की हवा, रोजाना काटे जा रहे हैं चालान, लोगों को किया जा रहा है जागरूक

नगर निगम अब शहर में प्रदूषण फैलाने वालों को जेल की हवा भी खिला सकता है। निगम को ओर से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो बड़े स्तर पर शहर को प्रदूषित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। जुर्माने के साथ–साथ अदालत से उन्हें जेल भेजने की भी गुजारिश की जाएगी।

इसके साथ ही शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए चालान काटने के साथ–साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है लोगों को बताया जा रहा है कि जहां तहां कूड़ा न फेंकें और कूड़े में आग भी न लगाएं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 11 नवंबर से रोजाना ऐसे लोगों का चालान काटा जा रहा है जो सड़क पर कूड़ा और मलबा फेंक रहे हैं।

निगम अधिकारियों के अनुसार इस बाबत हाल ही ग्रेटर फरीदाबाद में एक शख्स के खिलाफ 25 हजार रुपये का चालान काटा गया। करीब 10 लोगों के कूड़े में आग लगाने संग कूड़ा फैलाने के खिलाफ चालान काटे गए।

40 वार्ड में 120 कर्मचारियों की टीम

अधिकारियों का दावा है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सख्ती बरती जा रही है। शहर के 40 वार्डों में कुल 120 निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जो शहर में प्रदूषण फैलाने वालों की पहचान कर चालान काट रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब जो भी व्यक्ति ज्यादा प्रदूषण फैलाता नजर आएगा उनके खिलाफ नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

सड़कों पर किया पानी का छिड़काव

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा ने बताया कि शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। रविवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। साथ ही सड़क किनारे जमे धूल को भी हटाया गया। प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रदूषण नहीं फैलाने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही इसमें ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो ज्यादा प्रदूषण फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नजदीकी थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण की रोकथाम के साथ–साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से अपील भी की जा रही है। साथ ही उन्हें कूड़े में आग नहीं लगाने और सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए चलाया अभियान

रविवार को प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने शहर में पुलिस व यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि रविवार को होटल वडाबा संचालक को भी जागरूक किया गया। साथ ही उनसे कहा गया कि वह कोयले, लकड़ी से भट्टी नहीं जलाएं।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

5 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

7 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago