574 स्थानों की मिट्टी से बनी है श्रीकृष्ण की यह भव्य प्रतिमा, देखकर हो जाएंगे हैरान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार विभिन्न देशों के दूतावासों पर प्रदर्शनी के माध्यम से किए जाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित करने पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज श्रीमदभगवत गीता की उपदेश-स्थली कुरुक्षेत्र में प्रेसवार्ता वार्ता के दौरान ने पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के तट पर श्रीकृष्ण जी द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश की मुद्रा में बनी भव्य प्रतिमा के सामने संस्कृति उत्थान की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि वर्तमान में गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

पिछले गीता जयंती महोत्सव में करीब 27-28 देशों के विद्वान शिरकत कर चुके हैं। यही नहीं पिछली बार 6 देशों के हाईकमिश्नरों ने भी भागीदारी की थी।

उन्होंने जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र को को धार्मिक दृष्टि से दिव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने पिछले दिनों श्रीकृष्ण के मुख से  निकले गीता के 574 श्लोक के अनुसार देश के 574 जिलों से मिट्टी मंगवा कर श्रीकृष्ण जी के विराट स्वरूप को दर्शाते हुए कुरुक्षेत्र में एक भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है ।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में महामारी के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

समरोह स्थल के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर आवश्यकता के अनुसार थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और वैक्सीन लगाई जाएगी। मनोहर लाल ने यह भी बताया कि कृष्णा सर्किट के फेस वन के तहत केंद्र सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में विकास कार्यों पर करीब 97 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और भविष्य में जो भी विकास कार्यों की जरूरत होगी तो धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago