Categories: कुछ भी

एचसीएमएस ने क्यों रद्द किया हड़ताल?, सामने आई यह बड़ी वजह

स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने वर्तमान में महामारी की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टरों से अपील की है कि वे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन द्वारा 13 दिसंबर 2021 से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल में हिस्सा न लें।

साथ ही उन्होंने एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी आम जनता के हित को देखते हुए हड़ताल का नोटिस वापस लेने की अपील की है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि एचसीएमएस एसोसिएशन ने अपनी मांगों जैसे विशेषज्ञ कैडर का सृजन, स्नातकोत्तर नीति में संशोधन और एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक को लेकर 13 दिसंबर, 2021 से राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

एचसीएमएस ने जारी किया नोटिस

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पहले ही एचसीएमएस एसोसिएशन की मांगों जैसे विशेषज्ञ कैडर का सृजन और स्नातकोत्तर नीति में संशोधन के संबंध में विचार कर चुका है। इसलिए महामारी के वर्तमान ओमीक्रोन वेरिएंट के कारण तीसरी लहर के खतरे की आशंका के समय में एचसीएमएस एसोसिएशन द्वारा वर्तमान में दिया गया नोटिस पूरी तरह से अनुचित और अमानवीय है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने हमेशा चिकित्सकों की मांगों का ध्यान रखा है। हाल ही में, सरकार ने राज्य में महामारी के प्रकोप को कम करने में फ्रंटलाइन वॉरियर्स के योगदान को बड़े पैमाने पर सराहा है और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। यह समय है कि चिकित्सकों को उनकी शिकायतों से ऊपर उठना चाहिए और उन्हें वर्तमान महामारी की स्थिति को देखते हुए रोगियों के प्रति समर्पित और कर्तव्यबद्ध होना चाहिए।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago