बढ़ती ठंड को देख हरियाणा के सभी विद्यालयों का बदला समय, जानिए नया टाइम, देखे निर्देश

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सर्दियों का मोसम आ चुका है। और दिसंबर महीने में तो कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोगो को आवाजाही करने में बहुत दिक्कत आती है। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चो को भी बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि उनके स्कूल का समय सुबह जल्दी का होता है।

इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में कुछ बदलाव किया है। प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

वहीं स्कूलों के  अध्यापकों के लिए भी समय में बदलाव किए गए है। अब उनको सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा। आपको बता दे यह आदेश 20 दिसंबर से आगा मी आदेश तक लागू रहेगा।

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, महामारी फिर से एक बार अपना कहर बरपा रही है। महामारी का नया वेरिएंट भी बहुत तेजी से फैलता जा रहा है, इसी को देखते हुए भी सरकार ने कुछ आदेश जारी किए हैं। जो हम आपको बताने वाले है।

बता दे, मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति होगी।

विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी और इस बारे में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। जो विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं,फल उन्हें इसकी अनुमति होगी।

जो विद्यार्थी विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते तो उनके अभिभावक इस बारे में विद्यालय को लिखित रूप में अवगत करवाएंगे।इसके साथ ही विद्यालयों में सख्ती भी बरती जाएगी। मास्क और दूरी अनिवार्य होगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago