दुनिया में आपने कई ऐसे अजीबोगरीब लोग देखे होंगे जो अलग अलग कारनामे करते है और खूब फेमस भी हो जाते है। अब आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसकी हरकत सुन आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां एक ऐसा शख्स जो कड़ाके की ठंड में बर्फ पर सोना पसंद करते हैं। कंपकंपाती ठंड में जब हटे-कटे लोगों की हालत खराब होती है। तब ये बुजुर्ग बर्फ की सिल्ली पर मजे से सोते हैं।
आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ ठंड में ही नहीं बल्कि ये बुजुर्ग गर्मी में अलाव जलाकर सोते हैं। अगर इन्हें मई-जून के महीने में अगर कंबल और अलाव न मिले तो इस इंसान को न नींद आती और पूरा शरीर ठंड से कांपने लगता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर का रहने वाला संतलाल अभी चर्चा में बना हुआ है।
क्योंकि इस शख्स को गर्मी में सर्दी लगती है और सर्दी में गर्मी लगती है। यह शख्स तपती गर्मी में कंबल ओढ़े रहता है और अलाव सेकता है। वहीं भरी सर्दी में वह आइसक्रीम खाता है।
अपने शरीर को देखकर यह शख्स खुद भी चौंक जाता है।ज्येष्ठ माह में जब लोग लू से बचने के लिए ए.सी., कूलर व पंखों का इस्तेमाल करते हैं, उस वक्त संत लाल के लिए दिन में चलने वाली लू सोने पर सुहागे का काम करती है। कंबल और रजाई ओढ़ कर सोना पड़ता है।
दिन में 10 बजने के बाद अलाव का सहारा लेना पड़ता है। संत लाल बताते हैं कि उनका शरीर मौसम के विपरीत काम करता है।
सर्दी के मौसम में अगर वह दिन में बर्फ न खाए तो उनको चैन नहीं आता। भरी सर्दी के मौसम में जोहड़ या नहर में दिन में कम से कम तीन बार नहाना पड़ता है। घर में बर्फ की सिल्ली पर सोता हूं, बर्फ खाता हूं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…