Categories: कुछ भी

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सीएम केजरीवाल पर कसा तंज, बोले- झूठा, ड्रामेबाज है ये मुख्यमंत्री

शनिवार को सुशासन दिवस पर सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले लोगों को उन्होंने सम्मानित किया और ऑनलाइन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बातें भी सुनीं। मीडिया से बात करते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बगैर खर्ची पर्ची लिए युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वहीं प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए कार्य किया गया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से बगैर पर्ची और खर्ची के नौकरी लगाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी बोलते हुए कहा कि विपक्ष क्या कहता है और क्या नहीं कहता है, यह सब जनता जानती है और अब तक जितनी भी नौकरियां लगी हैं, वह काबिलियत के हिसाब से ही लगी हैं।

इनमें खर्ची पर्ची नहीं चलने दी गई है, बल्कि पूर्व सरकारों के दौरान जितने पर्चे लीक हुए थे, उन्हें इस सरकार के दौरान बंद करने का कार्य किया गया है।

इस दौरान परिवहन मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि वह सबसे झूठा मुख्यमंत्री हैं। देश की राजधानी दिल्ली का उन्होंने बुरा हाल कर दिया है।

पंजाब और यूपी में होने वाले चुनावों से संबंधित जो भी बयानबाजी केजरीवाल कर रहे हैं, उस पर हरियाणा यकीन नहीं करता। वह एक जादूगर और ड्रामेबाज है, जो कहता कुछ और है और करता कुछ है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago