Sunny Leone के साथ इस सॉन्ग में धूम मचाएंगे हरियाणा के शुभम सेहरावत

मुंबई एक ऐसा शहर है जहां हर किसी के सपनों को उड़ान मिलती है। कड़ी मेहनत करके हर कोई अपने सपने पूरे कर सकता है। बॉम्बे एक ऐसा शहर है जिसे सपनों की नगरी या सपने पूरे करने वाला शहर कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो यहां आता है इसी का होकर रह जाता है। जिस भी इंसान को मुंबई जम गई समझो उसकी किसमत चमक गई। रोजाना यहां बहुत से लड़के-लड़कियां अपनी आंखों में सपने सच करने की उम्मीद लेकर आते हैं। लेकिन कुछ लोग ही उनको पूरा कर पाते हैं। उन्हीं में से एक हैं हरियाणा के शुभम सहरावत। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उभरते अभिनेता शुभम जयबीर सहरावत बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ वीडियो सॉन्ग ‘मछली’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड सिंगर पावनी पांडे और शाहिद माल्या ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। एक रंगमंच से अपने अभिनय को शुरू करने वाले शुभम वर्तमान में सपनों की नगरी में अपनी किस्मत आजमाते हुए बड़े पर्दे का सितारा बन रहे हैं।

निर्देशक एवं कोरियोग्राफर आदिल शेख के निर्देशन में ग्लेमएंजेल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वीडियो सॉन्ग मछली के अलावा इसी वर्ष रिलीज होने वाली फीचर फिल्म शाकुंतलम में राजा दुष्यंत के किरदार में भी नजर आएंगे।

न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के नाट्य निर्देशक विकास शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 2015 में शुभम सहरावत उनके नाट्य ग्रुप से जुड़ा और पंचलाइट, खबरदार, अमानत एक शहीद की, मलबे का मालिक आदि नाटकों में अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा।

शुभम वीडियो सांग और फीचर फिल्म मिलने के साथ-साथ अपने अभियन को और भी ज्यादा निखारने का काम कर रहे हैं। अपने अभिनय को और निखारने के लिए उन्होंने मुंबई में अनुभव दीक्षित द्वारा संचालित पुष्कर थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।

उनकी मेहनत की वजह से सहरावत को फीचर फिल्म शाकुंतलम में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। इसके अलावा शुभम वीडियो सॉन्ग ‘मछली’ में सह-कलाकार सनी लियोनी और प्रियंका मोंडल के साथ नजर आएंगे।

विकास शर्मा ने कहना है कि बड़े-बड़े सपने लेकर हर कोई मुंबई जाता है लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं। शुभम जयबीर सहरावत उन्हीं लोगों में से एक हैं जिसने अपने सपनों को उड़ान देते हुए न केवल खुद की पहचान बनाई बल्कि कुरुक्षेत्र को भी गौरवान्वित महसूस कराया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

22 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago