Homeकुछ भीअब बर्गर-नूडल्स के साथ कप, प्लेट और चम्मच भी खा सकेंगे लोग

अब बर्गर-नूडल्स के साथ कप, प्लेट और चम्मच भी खा सकेंगे लोग

Published on

आज के समय में हर कोई हेल्थी खाना चाहता है लेकिन ये सबके लिए चुनौती से कम नहीं है। जी हां आप सभी जानते है कि प्लास्टिक हमारे सेहत के लिए सही नहीं है। प्लास्टिक एक बड़ा समस्या बन चुका है। इसके बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल खूब हो रहा है। प्लास्टिक में ही खाना पैकिंग करना, प्लास्टिक के बोटल में पानी इत्यादि।

दरअसल, प्लास्टिक न गलता है, न जलता है। यदि इसे जलाया जाता है, तो इससे निकलने वाला धुंआ सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर में प्लास्टिक से निजात पाने के लिए शोध किए जा रहे हैं। इसमें काफी हदतक वैज्ञानिकों को सफलता भी मिली है। क्योंकि प्लास्टिक जितनी हमारे शरीर के लिए खतरनाक है उतनी ही वातावरण के लिए भी।

जी हां अब प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए हैदराबाद के एक शख्स ने अनाज का ही चम्मच बना डाला ताकि लोग खाने के बाद चम्मच भी खा सकते हैं। हैदराबाद के नारायण पीसपति ने मोटे अनाज के आटे से खाने में इस्तेमाल होने वाला चम्मच बनाया है, जिसे खाना समाप्त करने के बाद थाली में रखने की जरूरत नहीं है। मतलब, चम्मच भी भोजन का हिस्सा ही है।

इसी तरह, ब्रिटेन के एक स्टार्ट-अप ने समुद्री शैवाल से पानी का बरतन यानी जलपात्र बनाया है। वहां के अखबार ‘गार्जियन’ की रिपोर्ट में कहा गया कि यह प्लास्टिक की वैश्विक समस्या का समाधान बन सकता है। यदि यह प्रयोग सफल रहा और इसमें कोई हानिकारक तत्व नहीं पाया गया, तो यह प्लास्टिक के बोतलबंद पानी की जगह लेगा और लोगों को प्लास्टिक के बोतल से निजात मिल जाएगी। यानी कुल मिलाकर अब धीरे धीरे प्लास्टिक से निजात मिल जाएगा।

Avinash Singh
Avinash Singhhttps://haryanawale.com
Avinash Singh - A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...