Homeकुछ भी11 साल बाद दोबारा आयोजित होंगी 8वीं बोर्ड की परीक्षा, ऐसे करवाएं...

11 साल बाद दोबारा आयोजित होंगी 8वीं बोर्ड की परीक्षा, ऐसे करवाएं पंजीकरण

Published on

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी समुचित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों (सीबीएसई तथा अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा आठवीं कक्षा की परीक्षा देने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से नामांकन करवाया जाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णयानुसार परीक्षार्थियों के पंजीयन से पहले प्रत्येक विद्यालय जो कि हरियाणा राज्य के अधिकार क्षेत्र में स्थित है, द्वारा स्वंय को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कि अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा अन्तिम बार वर्ष 2010 में संचालित करवाई गई थी। अब करीब 11 साल के लम्बे अंतराल के बाद फिर से शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह का कहना है कि इस बार आठवीं की परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाएंगी। इसके संबंध में पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों को इसके बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएंगी।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...