हरियाणा की 4 फैक्ट्रियों में आग का तांडव, मशीनें भी पिघली, ऐसे बची लोगों की जान

हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई और इस आग ने साथ लगती तीन और फैक्ट्रियों को काबू कर लिया। उसके बाद आग का ऐसा तांडव हुआ कि कई शहरों के दमकल विभाग भी काबू नहीं कर पाए। आग इतनी भीषण थी कि यहां पर मौजूद मशीनें तक पिघल गई हैं, जबकि यहां पर बने मजबूत टीन शेड आग पर काबू पाने में समस्या बने हुए हैं। वहीं आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि इनमें मौजूद कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बता दें कि सोनीपत में जीटी रोड स्थित राई इंडस्ट्री एरिया में शुक्रवार अल सुबह चार फैक्ट्रियों में आग लग गई। इस दौरान कुछ मजदूर काम कर रहे थे और आग से बचने के लिए कुछ ने छत से छलांग लगा दी। दो मजदूरों को चोट आई है।

आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत और पानीपत से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। फैक्ट्रियों में टीन के शैड की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई। सुबह तक आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई। बताया जा रहा है कि पहले आग एक फैक्टरी में लगी फिर इसने आसपास की 3 अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पर सोनीपत, कुंडली, राई, गनौर, खरखोदा, पानीपत व अन्य क्षेत्रों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

बताया गया है कि राई इंडस्ट्री एरिया में गत्ता और अन्य सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार अल सुबह आग भड़क गई। मजदूरों में इससे हड़कंप मच गया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता, आग ने आस पास की फैक्ट्रियों को भी चपेट में ले लिया।

कुछ देर बाद ही आग चार फैक्ट्रियों में फैल गई। इनमें रात की शिफ्ट में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। कुछ ने तो बचने का कोई रास्ता न देख कर छत से ही छलांग लगानी शुरू कर दी। दो मजदूर इसमें घायल हुए हैं।

फैक्ट्रियों में आग की सूचना के बाद राई और कुंडली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची। इस बीच आग ज्यादा भड़क गई तो सोनीपत के विभिन्न इंडस्ट्री एरिया से भी गाडियों को बुलाया गया। पानीपत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग से फैक्ट्रियों में भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्रियों में लगी मशीनें भी पिघल गई। भारी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

फैक्ट्रियों में गत्ता और प्रिंटिंग आदि का काम होता था। इस कारण आग जल्दी फैल गई और कंट्रोल भी बड़ी मुश्किल से हो पायी। चार घंटे तक 12 गाड़ियों ने आग पर पानी बरसाया। सुबह 4 बजे के आसपास आग कंट्रोल में आयी। हालांकि इसके बाद भी इस पर पूरी तरह से काबू पाने में कई घंटे लगे। सुबह तक भी आग बुझाई नहीं जा सकी थी।

आग बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगजनी के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल जिन दो मजदूरों को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया था, उनकी हालत ठीक है। बताया गया है कि फैक्ट्रियों मे टीन के शैड बने हुए थे। इनके कारण आग तक पहुंचना ओर इस पर कंट्रोल करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago