हरियाणा: कक्षा 8वीं का तय हुआ पाठ्यक्रम और प्रश्न-पत्र का डिजाइन, अब ऐसा आएगा पेपर

अब हरियाणा में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्न-पत्रों का डिजाइन निर्धारण करने के लिए बैठक की गई। इस अवसर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह नेे बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों सीबीएसई तथा अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षणिक

सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी। इस सम्बन्ध में विषय-विशेषज्ञों, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं के साथ आठवीं परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्न-पत्रों के डिजाइन निर्धारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

इन्हें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा पूर्व में तैयार किए गए पाठ्यक्रम में से 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषाई विषयों में केवल भाषाई ज्ञान जिसमें पढ़ना, लिखना एवं व्याकरण सम्बन्धित ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago