Categories: जिला

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि जनवरी का महीना और नया साल शुरू हो चुका है। और इसके साथ साथ कड़ाके की ठंड भी पड़नी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के मौसम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। बता दे, अभी ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

आपको बता दे, हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह शाम के समय घना कोहरा भी छाने शुरू हो गया है। हिसार के मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के अगले एक हफ्ते के मौसम का अनुमान जारी किया गया है।

आपको बता दे, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों के मौसम के बारे में पूरा अनुमान लगाया गया है।  इस अनुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में आने वाले 2 दिनों तक उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

इस कारण से  तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होगी और साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है।  इसी के साथ 3 जनवरी से हवा में संभावित बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने के फल स्वरुप 4 जनवरी को प्रदेश में दक्षिण में पश्चिमी क्षेत्रों के स्थानों पर धुंध के पड़ने की संभावना भी है

हरियाणा में भी हो सकती है बारिश:

आपको बता दे, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा में मौसम में परिवर्तन होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे प्रदेश में 5 जनवरी से 7 जनवरी रात तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि इस समय के दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है किंतु वही रात के तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago