Categories: कुछ भी

आज तक कोई नहीं सुलझा पाया हाबूर का ये रहस्य, यह पत्थर दूध को बना देता है दही

दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की कमी नहीं है। कुछ चीजों के बारे में वैज्ञानिक भी पता लगाते लगाते थक गए है लेकिन कुछ पता नहीं चल सका इसीलिए वो अभी रहस्य ही बना हुआ है। तो चलिए आज उस रहस्य चीजों के बारे में बताते है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में एक ऐसा पत्थर पाया जाता है जिसे दूध में डालने मात्र से ही दही जम जाती है।

जी, हां जैसलमेर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाबुर गांव में ये पत्थ्र पाई जाती है। इस पत्थर को स्वर्णगिरि के नाम से जाना जाता है। स्वर्णगिरी पत्थर का उपयोग खुबसूरत बर्तनों को बनाने में भी किया जाता | हाबूर गांव अब पूनमनगर के नाम से पहचाना जाता है। जैसलमेर पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है, यहां के पीले पत्थर दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

लेकिन हाबूर गांव का जादुई पत्थर अपने आप में विशिष्ट खूबियां समेटे हुए है। हाबूर पत्थर दिखने में बहुत सुन्दर होता है। ये हल्का सुनहरा और चमकीला होता है।

हाबूर पत्थर का चमत्कार ऐसा है कि इस पत्थर में दूध को दही बनाने की कला है। हाबूर पत्थर के संपर्क में आते ही दूध एक रात में दही बन जाता है। जो स्वाद में मीठा और सौंधी खुशबू वाला होता है।

इस पत्थर का उपयोग आज भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दूध को जमाने के लिए किया जाता है। इस पत्थर के अंदर एमिनो एसिड, फिनायल एलिनिया, रिफ्टाफेन टायरोसिन जैसे कैमिकल पाए जाते हैं। जिसके कारण ये पत्थर दही को दूध बना देता है।

हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि इसमें एक विशेष जादुई शक्ति मौजूद है जो कि दूध को दही बना देती है। इसी के साथ यहाँ के स्थानिय लोग इस रहस्यमय पत्थर से बर्तन, मूर्ति और खिलौने आदि भी बनाते हैं और इन्हें बेचकर पैसे कमाते हैं।

Avinash Singh

Avinash Singh - A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago