Homeकुछ भीबीते 5 सालों से लोग उठा रहे हैं इस फ्री योजना का...

बीते 5 सालों से लोग उठा रहे हैं इस फ्री योजना का लाभ, हरियाणा सरकार खुद दे रही है कनेक्शन

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा पिछले पांच वर्षों से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि आज से 7 वर्ष पहले तक इस क्षेत्र में न के बराबर कार्य हुआ था। वर्ष 2014 तक केवल 492 सोलर पम्प कनेक्शन दिये गए थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्कंवर पाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

वर्तमान सरकार सरकार ने लगभग 25,000 सोलर पंप कनेक्शन दिए हैं और 13,800 कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है। राज्य सरकार ने 50 हजार सोलर पम्प सेट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इन पम्पों पर किसानों को केवल 25 प्रतिशत ही खर्च करना होता है और 75 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 हॉर्स पावर से कम बिजली के टयूबवैल, जो खेती के लिए उपयोग में लिए जा रहे हैं, उन्हें सौर ऊर्जा में बदला जा रहा। उन्होंने कहा कि है ये कनेक्शन भी केवल उन्हें दिए जा रहे हैं, जो सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को खुली सिंचाई की बजाय सूक्ष्म सिंचाई, टपका सिंचाई या फव्वारा सिंचाई या सामुदायिक तालाबों से सिंचाई की परियोजना अपनाने के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के बाद हरियाणा देश का दूसरा राज्य है जिसने सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कृषि योग्य लगभग 80 लाख एकड़ भूमि है। इसमें से 75 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई हो पाती है। शेष भूमि पर सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है।

कृषि क्षेत्र में हर वर्ष किसानों को लगभग 6500 करोड़ रुपए की सबसिडी दी जाती है। सौर ऊर्जा को अपनाने से सबसिडी का भार भी कम होगा और पानी की बचत होगी। इससे किसानों का डीजल बचेगा और आय में भी वृद्धि होगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...