Categories: कुछ भी

Fact Check: सोशल मीडिया पर उड़ रही Lockdown की खबरें, जानें क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई

महामारी और इसके नए वेरिएंट तेजी से पूरे देश में अपने पैर पसार रहा है। इसके बढ़ते मामलो के चलते कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है। वही अब जनता को भी लॉकडाउन का डर सताने लगा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी खबरें चलाई जा रही है। जिसमें हरियाणा सहित देश के तमाम राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने जैसी खबरें चलाई जा रही है। वही लोग भी इस तरह के मैसेज को बिना फैक्ट चेक किये फॉरवर्ड कर रहे है। लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की झूठी खबरों की वजह बताने के लिए पुलिस को सामने आना पड़ा।

बता दें शुक्रवार से सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि हरियाणा सहित कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

साथ ही सोमवार से सरकार द्वारा संपूर्ण भारत बंद का ऐलान किया गया है और देश के 25 राज्यों में धारा 144 लागू करने की भी बात कहीं गई है। लेकिन फिलहाल ना तो हरियाणा सरकार और ना ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन पर कोई फैसला लिया है।

हालांकि महामारी की रोकथाम के लिए कुछ पाबंदियां जरूर लगाई गई हैं। इसमें यह भी दावा किया किया गया है कि सभी शैक्षिणिक संस्थान, जिम और स्पा बंद हैं। वहीं थिएटर और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे।

अब संबंधित अधिकारियों ने इस मैसेज को फर्जी होने का दावा किया है। साथ ही पुलिस अधिकारियो ने बताया राज्य सरकार से अब तक लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू पर कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि मैंसेज पूरी तरह से फेक है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में हरियाणा में महामारी के करीब 5,166 नए केस सामने आये हैं। वहीं देश की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान महामारी के 1 लाख 79 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 146 लोगों की मौत भी हुई है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago