Categories: कुछ भी

अगले 7 दिनों में बढ़ेगी हरियाणा की मुश्किलें, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बीते दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद से हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिन में कभी धूप कभी छाव ऐसा ही मौसम का मिजाज है। पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण हरियाणा और आस-पास के राज्य शीत लहर की चपेट में है। राज्य में बीते दिनों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद अब तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने तो हरियाणा में येलो अलर्ट तक जारी कर दिया है। साथ ही संभावना जताई है कि आने वाले 7 दिनों में ठंड बहुत ज्यादा हो सकती है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि आने वाले 7 दिनों में हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश में अब मौसमी प्रणालियों का प्रभाव अब खत्म हो गया है।

आने वाले समय में 15 जनवरी तक मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन बीते 5 दिनों से राज्य में हो रही बारिश के कारण हवा में आई नमी की वजह से अब धुंध पड़ रही है।

हरियाणा के हिसार जिले में सुबह काफी ज्यादा धुंध पड़ी है। जिसके कारण विजिबिलिटी केवल 10 मीटर तक रह गई थी। इसके साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी धुंध का असर देखा गया है।

आने वाले दिनों में हरियाणा में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि आने वाले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

धुंध और शीतलहर को लेकर हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। कृषि विज्ञान विभाग द्वारा सूचना दी गई है कि फिलहाल फसलों के लिए यह मौसम बिलकुल सही है। लेकिन अगर आने वाले समय में पाला पड़ने के आसार बने तो फसल को नुकसान हो सकता है।

खुश्क और परिवर्तनशील बना रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील और खुश्क बना रहेगा। साथ ही प्रदेश में रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना भी है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध पड़ने की संभावना है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago