Homeकुछ भीअगर छूट गई सरकारी नौकरी तो इस आधार पर हरियाणा सरकार देगी...

अगर छूट गई सरकारी नौकरी तो इस आधार पर हरियाणा सरकार देगी आपको रोजगार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Published on

अगर छूट गई सरकारी नौकरी तो इस आधार पर हरियाणा सरकार देगी आपको रोजगार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन। हरियाणा के जिन युवाओं की कोर्ट के मामलों या अन्य कारणों से सरकारी नौकरी छूट गई है तो ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ के माध्यम से दिए जाने वाले रोजगार में उनके ‘अनुभव’ की गणना करते हुए प्राथमिकता दी जाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्देश आज ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव डी.एस.ढेसी, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, रोजगार निगम के सीईओ अनंत प्रकाश पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ में जिन पदों के लिए रजिस्टर्ड किया जाता है उनकी भर्ती के लिए जब आवेदन आमंत्रित किए जाएं तो रजिस्टर्ड युवाओं के मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट पहुंचना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार की नियमित या आऊटसोर्स नौकरी के दौरान किसी एक पद का अनुभव रहा है तो दूसरे पद के आवेदन में उस पहले वाले अनुभव को भी मान्य किया जाएगा।

‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ की समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि अभी तक निगम के पोर्टल पर कुल 32,571 युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है जबकि 2,333 युवाओं का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...