हरियाणा के इस ऐतिहासिक धरोहर पर लग गया ताला, ना रहेगी रौनक, ना होगी फिल्मों की शूटिंग

ज्यादातर लोगों को लगता है कि हरियाणा में घूमने फिरने के लिए टूरिस्ट प्लेस बहुत ही कम हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यहां बहुत सी ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता। ऐसी ही एक जगह फरीदाबाद जिले की बड़खल झील है। बेशक यह झील आज सूख चुकी है लेकिन एक समय पर यहाँ लोगों का जमावड़ा हुआ करता था। वहीं यहां एक मयूर (मोटल) के नाम से एक होटल भी है जिसे अब हरियाणा सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है।

फिलहाल इस होटल को बंद कर दिया गया है। माना जाता है कि यह होटल हरियाणा पर्यटन विभाग का सबसे पुराना होटल है। पूर्व और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी भी यहां अपना जन्मदिन मना चुकी हैं। इतना ही नहीं कई फिल्मों की शूटिंग के लिए एक्टर्स यहाँ आ चुके हैं और वह इसी होटल में ही ठहरे थे।

बता दें कि इस होटल को 1969 में बनाया गया था। लेकिन फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है क्योंकि महामारी के कारण अब यहां ज्यादा लोग नहीं आते जिसकी वजह से इसकी आमदनी भी नहीं हो पा रही थी। आमदनी से ज्यादा यहां रख रखाव पर खर्चा हो रहा था।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने मनाया था जन्मदिन

बता दें कि सन् 1972 में भारत की प्रथम महिला और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने यहां अपना जन्मदिन मनाया था। वह दो दिन इस होटल में भी रुकी थीं जिसके कारण उस समय इस होटल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

कई बॉलीवुड स्टार रह चुके हैं इस होटल में

1980 में यहां कई बॉलीवुड स्टार भी रुके थे जिसमें हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और परवीन बॉबी शामिल हैं। यहां फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का एक गाना भी शूट किया गया था। इस दौरान ये सभी स्टार मयूर होटल में ही ठहरे थे। इस कारण भी यह होटल आम लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन

जैसा कि सब जानते हैं बड़खल झील फरीदाबाद का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल हुआ करता था। देश के कोने-कोने से लोग यहां घूमने आते थे। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने ही 1969 में इस होटल का उद्घाटन किया था। यह होटल करीब 500 एकड़ में फैला हुआ है। यहां के व्यंजन भी लोगों को खूब पसंद थे। लेकिन अब यह जगह पूरी तरह वीरान हो गई है।

फिर कब शुरू होगा होटल?

बता दें कि पहले से ही यह होटल घाटे में चल रहा था और ऐसे में जब महामारी के कारण इसकी आमदनी पर और भी ज्यादा बुरा असर पड़ा। वहीं होटल में जब बार को बंद किया गया तो यहाँ लोगों ने आना ही बंद कर दिया। अनुमान है कि बड़खल झील के विकसित होने के बाद से इस होटल को दोबारा से शुरू किया जा सकता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

20 hours ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago