आने वाले दिनों में हरियाणा में लोगों के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है जिसके अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी शीत लहर चलने की संभावना है। इस कारण ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में काफी गिरावट दिखाई देगी। वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में अलसुबह घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 8 फरवरी तक मौसम खुश्क रह सकता है। साथ ही धीमी गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी शीत लहर चलेगी।

इस कारण प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दिखाई देगी। वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

वातावरण में नमी बढ़ने के कारण अगले दो दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है। लेकिन 8 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव दिखाई देगा।

9 फरवरी से राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज-चमक के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। बाद में मौसम खुश्क और सुबह-सुबह धुंध छाने की भी संभावना जताई है।