Categories: कुछ भी

Big Breaking: चुनाव से पहले राम रहीम आए जेल से बाहर, जेल मंत्री ने दिया था संकेत

दुष्कर्म और हत्यारोपी गुरमीत राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल में बंद था। अब हरियाणा सरकार ने राम रहीम को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को जेल से बाहर लाया गया। गुरमीत को जेल से बाहर लाने का एक महत्वपूर्ण कारण पंजाब और यूपी चुनाव माना जा रहा है। राम रहीम की फरलॉ (Furlough) से बीजेपी सरकार डेरा के असर वाली सीटों पर फायदा लेना चाहती है।

बता दें कि दो दिन पहले हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का एक बयान सामने आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि फरलॉ (Furlough) लेना हर कैदी का अधिकार है। इसी को देखते हुए राम रहीम को भी 21 दिन की फरलॉ मिल गई।

आज सुबह डेरा प्रमुख को कड़ी सुरक्षा में रोहतक के सुनारिया जेल से निकाला गया है। पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त भी रखी गई कि वह 21 दिनों तक पुलिस की निगरानी में रहेगा। इस दौरान उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

जो मुजरिम अपनी आधी से ज्यादा जेल की सजा काट चुका हो उसे साल में 4 हफ्ते के लिए फरलॉ (Furlough) दिया जाता है। मुजरिम को सोशल और फैमिली से संबंध कायम रखने के लिए फरलॉ (Furlough) दिया जाता है। डीजी जेल के पास इनकी अर्जी भेजी जाती है और इसे होम डिपार्टमेंट के पास भेजा जाता है और उस पर 12 हफ्ते में निर्णय होता है।

एक बार में दो हफ्ते के लिए फरलॉ (Furlough) दिया जा सकता है और उसे दो हफ्ते के लिए एक्सटेंशन दिया जा सकता है। फरलॉ (Furlough) मुजरिम का अधिकार होता है, जबकि पैरोल अधिकार के तौर पर नहीं मांगा जा सकता। पैरोल के दौरान मुजरिम जितने दिन भी जेल से बाहर होता है, उतनी अतिरिक्त सजा उसे काटनी होती है। फरलॉ (Furlough) के दौरान मिली रिहाई सजा में ही शामिल होती है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

4 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

5 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago