Categories: कुछ भी

कभी आया दिमाग में कि‘मक्खी बैठे बैठे अपने हाथ क्यों मलती है?’ यहाँ जाने वजह

जब कभी भी आप मक्खियों को देखेंगे तो आपको अधिकतर वो अपने हाथ मलते हुए दिखाई देंगी। जिसके बाद आपके दिमाग में कई तरह के ख्याल आएंगे, कि आखिर मक्खियां ऐसा करती क्यों हैं? दरअसल मक्खी 6 पैरों वाला जीव है। और उसकी कई ग्रोथ स्टेज होती हैं।ज़्यादातर मक्खियां एक जैसी दिखती है लेकिन उनके शरीर को क़रीब से देखने पर पता चलता है कि उनमें बहुत सारे अंतर हैं। कॉमन हाउसफ़्लाई को आपने कई बार हाथ मलते देखा होगा, असल में ये अपने पिछले पैरों को आपस में रगड़ते हैं।

कहा जाता है वह Smell Receptors को साफ़ करती हैं। जी दरअसल Smell Receptors के ज़रिए ही मक्खियां उड़ती हैं, खाना ढूंढती हैं, मेट्स ढूंढती हैं।आप यह समझ सकते हैं कि हर एक काम मक्खी इन्हीं के ज़रिए करती है। आप देख सकते हैं मक्खी केवल दोनों पैरों को आपस में ही नहीं रगड़ती, बल्कि सिर पर, पंख पर भी फेरती हैं।

कुछ स्टीडीज़ में यह भी पाया गया है कि कुछ मक्खी की प्रजातियां दिन के कुछ तय वक़्त पर साफ़-सफ़ाई का काम करती हैं। आपको बता दे कि फ़्रूट फ़्लाइज़ पर जर्मन शोधार्थियों ने 2007 में शोध किया और पाया कि सुबह और शाम के वक़्त वो ख़ुद को साफ़ करते है।मक्खी के बारे में एक और दिलचस्प बात है।

आपको सभी मक्खियां दिखने में एक जैसी ही लगती होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। इनमें भी कई प्रजातियां होती है। मक्खी को लेकर कई अध्यन किये जा चुके है। अब जब भी मक्खी आपके आस पास या घर में घूमते हुए मिले तो गौर से देखिएगा और थोड़ा ध्यान दीजियेगा की कब किस समय वो अपना भोजन ढूंढ रही है।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago