Categories: कुछ भी

दुखद: महाभारत के भीम ने मौत को लगाया गले, अपने आखिरी दिनों में सरकार को कही इतनी बड़ी बात

विश्व के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत का जब टेलीविजन पर प्रसारण हुआ तो इसमें एक्टिंग करने वाले किरदार रातों रात मशहूर हो गए। उनकी दमदार अभिनय से घर घर में लोग उन्हें जानने लगे। लेकिन एक दुखद खबर सामने आई है कि महाभारत में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भीम यानी प्रवीण कुमार सोबती अब इस दुनिया को अलविदा कह गए। यह खबर सुनकर हर कोई हैरान हो गया। एक के बाद एक मनोरंजन जगत से दुखद खबर आ रही हैं। लता मंगेशकर के बाद अब अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का भी निधन हो गया। 74 साल की उम्र में इन्होंने देह त्याग दिया। अपने जीवन के आखिरी दिनों में वह बीमारी और आर्थिक तंगी से पीड़ित थे। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी है।

प्रवीण कुमार सोबती की बेटी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। वह दिल्ली स्थित अपने घर पर थे। टीवी सीरियल के अलावा इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपने कद काठी के कारण चर्चा में रहते थे।

प्रवीण कुमार ने धर्मेंद्र, संजय दत्त, राजेश खन्ना, सनी देओल जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया था और दर्शक भी इनका अभिनय पसंद करते थे।

एक्टिंग के अलावा वह खेलों को लेकर भी चर्चित थे। बता दें कि प्रवीण पंजाब से संबंधित हैं और वह हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। चार बार के एशियाई खेलों में इन्होंने 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक भी जीता। इसके अलावा दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेलों के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।

हालांकि उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला लिया। बता दें कि बीते दिनों अपनी आर्थिक तंगी के कारण प्रवीण कुमार सोबती ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

अभिनेता प्रवीण ने अपनी शिकायत में कहा कि पंजाब में सरकार बनाने वाली सभी पार्टियों से उन्हें शिकायत है। जितने भी खिलाड़ी एशियन गेम्स खेलते हैं या कोई मेडल जीतते हैं तो उन्हें पेंशन दी जाती है। लेकिन उन्हें इस अधिकार से वंचित रखा गया।

बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए प्रवीण कुमार सोबती ने कहा कि वह 74 साल के हो गए हैं और काफी समय से घर में ही हैं, उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती। खानपान में भी कई तरह के परहेज हैं, स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में उनकी पत्नी वीना देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है। उस दौर में भीम को सब जानते थे लेकिन अब सब भूल गए हैं।

अपनी परेशानी बताते हुए सोबती ने कहा कि महामारी के दौरान दुनिया के रिश्तों की असलियत सामने आ चुकी है। उन्हें शिकायत है कि पंजाब में अब तक जितनी भी सरकारें आईं उन्हें पेंशन से वंचित ही रखा गया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago