Homeजिलासोनीपतहरियाणा के इस 8 साल के बच्चे ने एक ही दिन में...

हरियाणा के इस 8 साल के बच्चे ने एक ही दिन में बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन की संसद भी करेगी सम्मानित

Published on

भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। देश के कोने-कोने में टैलेंट है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह दुनिया के सामने नहीं आ पाता। सफलता व्यक्ति की उम्र नहीं बल्कि उसकी मेहनत देखती है। भारत के बच्चों ने अपने हुनर से इस बात को साबित भी किया है कि कड़ी मेहनत से किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है। आज के समय में देश के कई बच्चों ने विश्व स्तर पर भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। आज हम आपको ऐसे ही एक 8 वर्षीय बच्चे के बारे में बताने वाले हैं जिसने इतनी सी उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए है। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस बच्चे का नाम मार्टिन मलिक है। महज 8 वर्ष की उम्र में मार्टिन ने उस मुकाम को हासिल किया है जिसे लोग लंबे समय के बाद भी हासिल नहीं कर पाते हैं।

बता दें कि यह बच्चा आज 8 विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ कई अन्य रिकॉर्ड बना चुका है। मार्टिन के जज़्बे और हुनर को देखते हुए उसे अब लंदन की संसद में भी सम्मानित किया जाएगा। हर कोई मार्टिन के हुनर से प्रभावित हो रहा है।

8 वर्ष की उम्र में ज्यादातर बच्चे पढ़ाई-लिखाई या खेलने पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन कई ऐसे बच्चे भी होते हैं जो इस छोटी सी उम्र में ही देश-विदेश में अपनी पहचान बना लेते हैं। इन्हीं में से एक हैं मार्टिन मलिक जो आज 8 वर्ष की उम्र में कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। इस बच्चे ने बहुत ही कम उम्र में सफलता को हासिल कर लिया है।

हरियाणा के हैं मार्टिन

मार्टिन हरियाणा के सोनीपत के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। वह तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं और अब तक वह 8 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ मार्टिन ने 2 एशिया रिकॉर्ड और 2 इंडिया रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

इतनी छोटी सी उम्र में इस मुकाम तक पहुंचना काफी मुश्किल है। इस सफर में मार्टिन के माता-पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया। आज वे भी अपने बेटे पर गर्व कर रहे हैं।

मार्टिन को किक बॉक्सिंग का बेहद शौक है और उन्होंने अपने रिकॉर्ड भी किक बॉक्सिंग के क्षेत्र में ही बनाए हैं। इतनी कम उम्र में इतने मुश्किल रिकॉर्ड अपने नाम करना काबिल-ए-तारीफ है। देश में महामारी की दस्तक के बाद सभी अपने-अपने घरों में बंद थे।

एक ही दिन में बनाए 6 विश्व रिकॉर्ड

ऐसे में मार्टिन भी घर में ही रहते थे, तब उनके पिता संजय मलिक ने उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें किक बॉक्सिंग में चैम्पियन बनाया। मार्टिन ने 3 मिनट में पंचिंग बैग पर 1700 पंच मारकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इतना ही नहीं एक बार तो मार्टिन ने एक ही दिन में 6 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इसके अलावा भी उन्होंने किक बॉक्सिंग में कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए। जिसके लिए अब उन्हें लंदन की संसद में भी सम्मानित किया जाएगा।

3 मिनट में मारे 1019 पंच

दरअसल किक बॉक्सिंग में पंचिंग बैग पर 3 मिनट में 918 पंच मारकर सबसे ज्यादा पंच मारने का रिकॉर्ड रशिया के पावेल के नाम था लेकिन बीते वर्ष के आखिर में मार्टिन ने 3 मिनट में 1019 पंच मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसे में पूरे भारत ने मार्टिन पर गर्व भी किया था।

नीरज चोपड़ा ने भी डिनर पर बुलाया था

मार्टिन की प्रतिभा से प्रभावित होकर ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा ने भी मार्टिन को डिनर पर बुलाया था। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने मार्टिन के साथ पंच का अभ्यास भी किया था। वहीं उन्होंने मार्टिन को हमेशा साथ रहने का भी आश्वासन दिया।

देश के लिए गोल्ड लाना है सपना

मीडिया से बातचीत के दौरान मार्टिन ने बताया कि महामारी के कारण जब सब कुछ बंद था तब उनके पिता ने फिटनेस की ट्रेनिंग देना शुरू किया और इसी के बाद मार्टिन की रुचि भी किक बॉक्सिंग में बढ़ती चली गई। उन्होंने इसके लिए कड़ी-मेहनत करना शुरू कर दिया। नीरज चोपड़ा से मिलने के बाद अब देश के लिए स्वर्ण पदक लाना मार्टिन का सपना बन चुका है। जिसे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार नहीं दे रही ध्यान

विदेशों में भी मार्टिन को सम्मानित किया जा रहा है। लेकिन मार्टिन के परिवार का कहना है कि प्रदेश सरकार मार्टिन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। संजय ने कहा कि प्रदेश सरकार को मार्टिन पर ध्यान देना चाहिए ताकि उसे प्रोत्साहन मिले और उसकी प्रतिभा में निखार आए।

हालांकि गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में मार्टिन का नाम दर्ज होने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मार्टिन की उपलब्धि को लेकर ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि सात साल की छोटी सी उम्र में एक मिनट में 571 बॉक्सिंग पंच मारकर ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में नाम दर्ज कराने पर सोनीपत के मार्टिन मलिक को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। हरियाणा के बच्चों की रग-रग में खेल एवं वीरता बसी हुई है।”

Latest articles

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार रोजाना कुछ न कुछ करती की रहती है।...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों...

More like this

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

हरियाणा के इन 2 शहरों के रेलवे स्टेशनों का होगा नवीनीकरण, जाने कौन से

हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिससे कि उनकी...