Homeकुछ भीदूल्हे पर चढ़ा “पुष्पा” का खुमार, वरमाला के दौरान अल्लू अर्जुन के...

दूल्हे पर चढ़ा “पुष्पा” का खुमार, वरमाला के दौरान अल्लू अर्जुन के स्टाइल में बोला- “मैं झुकेगा नहीं”

Published on

इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ की फिल्म “पुष्पा: द राइज” खूब तहलका मचा रही है। फिल्म में स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के साथ को-स्टार रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में “पुष्पा” फिल्म अपना जादू चला रही है। फिल्म के गाने और डांस तो हिट हैं ही, इसके अलावा फिल्म के डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आज लगभग हर किसी की जुबान पर “पुष्पा” फिल्म का डायलॉग ही चढ़ा हुआ है। फिल्म “पुष्पा” ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाई भी जबरदस्त की है।

सोशल मीडिया पर फिल्म पुष्पा के डायलॉग्स के खूब वीडियो बन रहे हैं। अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स पर तो इंस्टाग्राम में रील्स की बाढ़ आ चुकी है। लोगों के सिर पर इस फिल्म का क्रेज चढ़ा हुआ है।

सुपरहिट फिल्म “पुष्पा” में श्रीवल्ली और सामी-सामी गाने के अलावा इसका डायलॉग “पुष्पा… पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं…” की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। इसको लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जयमाला के समय दूल्हे पर फिल्म “पुष्पा” का खुमार चढ़ा होता है।

जयमाला डलवाने से दूल्हे ने किया मना

सोशल मीडिया पर इन दिनों सुपरहिट फिल्म “पुष्पा” के डायलॉग्स पर खूब वीडियो बन रहे हैं, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्टेज पर दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डाल रही थी तो दूल्हे ने उससे जयमाला डलवाने से मना कर दिया और कहा कि “मैं झुकूंगा नहीं।” तब दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी दूल्हे का यह रवैया देख हैरत में पड़ गए।

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर हाथों में माला लेकर खड़े हुए हैं। वही दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग भी जयमाला का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जब दुल्हन आगे बढ़कर दूल्हे के गले में जयमाला डालने का प्रयास करती हैं तो तभी दूल्हा जयमाला डलवाने से इंकार कर देता है और सुपरहिट फिल्म “पुष्पा” का डायलॉग मारता है- “मैं झुकूंगा नहीं।”

दूल्हा करता है अल्लू अर्जुन का एक्शन

इस वायरल वीडियो में दूल्हा अपने हाथों से अल्लू अर्जुन का एक्शन भी करता हुआ नजर आ रहा है। जब दुल्हन ने यह देखा तो वह भी हैरत में पड़ गई। इसके बाद दुल्हन ने एक बार फिर से जयमाला डालने की कोशिश की लेकिन इस बार भी दूल्हा जयमाला डलवाते हुए नहीं नजर आ रहा है।

इसके बाद से दूल्हा वही डायलॉग मारता है। इस बार तो दूल्हे ने जयमाला को अपने हाथ में ही पकड़ लिया था। यह नजारा देखने के बाद दुल्हन हंस पड़ती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर new.flower.decoration नामक पेज से साझा किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...