Homeकुछ भीतेजी से बदलेगा हरियाणा का मौसम, ठंड में बीतेंगे आने वाले दिन,...

तेजी से बदलेगा हरियाणा का मौसम, ठंड में बीतेंगे आने वाले दिन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on

हरियाणा का मौसम अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है। दिन भी बड़े हो रहे हैं और ठंड भी कम होती जा रही है। लेकिन तीन पश्चिमी विक्षोभ का एक के बाद एक आगमन होगा। जिस कारण पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ने से रात के समय मैदानी इलाकों में ठंड अधिक महसूस होगी। वहीं दिन के समय मौसम साफ रहेगा, सूरज की चमक बरकार रहेगी जिससे ठंड से राहत मिलती रहेगी। दिसंबर में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखने को नहीं मिली। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ठंड के दिन बहुतायत में थे।

वहीं फरवरी का यह महीना पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट के साथ शुरू हुआ। बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

अगले सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की बर्फबारी जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ की श्रृंखला जो पहाड़ी राज्यों की ओर बढ़ेगी, देश के उत्तरी भाग पर पश्चिमी हवाओं को हावी नहीं होने देगी। इसलिए न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

सक्रिय हो सकता है एक और पश्चिमी विक्षोभ

15 फरवरी तक हल्की बरसात और हिमपात संभव है। 16 से 20 फरवरी के बीच तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में नवंबर का महीना लगभग सूखा रहा। दिसंबर में कुछ पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले लेकिन उनमें से केवल दो ही तीव्र थे और परिणामस्वरूप अच्छी बर्फबारी हुई।

ठंड में बीतेंगे आने वाले दिन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान का कहना है कि इस समय एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का मानना है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड के रूप में बना रहेगा। संभव है कि फरवरी के बचे दिन भी अच्छी-खासी ठंड में ही बीतेंगे। यह जरूर कहा जा सकता है कि अब सर्दी अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...