Homeकुछ भीभाइयों के अलावा भी थी भगवान श्री राम की एक बहन, लेकिन...

भाइयों के अलावा भी थी भगवान श्री राम की एक बहन, लेकिन रामायण में रहीं गुमनाम

Published on

बचपन से ही हम लोगों को पौराणिक कथाएं सुनाई जाती हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग बहुत सारी कथाएं सुनाया करते थे। लगभग हर किसी ने रामायण तो जरूर सुनी ही होगी। रामायण के ऊपर तो कई टीवी धारावाहिक भी बनाए जा चुके हैं। लेकिन इनमें हर चीज या घटना सत्य नहीं होती। इसको इंटरेस्टिंग बनाने के लिए डायरेक्टर इसमें कुछ ना कुछ बदलाव कर देते हैं ताकि लोगों को यह पसंद आए। बात करें रामायण की तो सभी जानते हैं कि रामायण में राम जी चार भाई थे। यह चारों राजा दशरथ और उनकी तीन पत्नियां कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी के पुत्र थे। लेकिन बहुत ही कम लोगों को यह मालूम होगा कि श्री राम की एक बहन भी थी और बहुत ही कम लोगों को इसका ज्ञान है।

जी हां हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की एक बहन भी थी और इनका नाम शांता था। राम, लक्ष्मण और सीता की बहुत सी कहानियां हम लोग अच्छी तरह जानते हैं लेकिन शांता के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भगवान श्री राम की बहन के बारे में बताने वाले हैं।

रामायण में भी शांता का जिक्र मिलता है वह राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री थीं। रामायण में बताया गया कि राजा दशरथ की के 4 पुत्रों के अलावा एक पुत्री भी थी। इनका नाम शांता था। खास बात तो यह है कि शांता भगवान श्री राम की बड़ी बहन थीं।

ये है देवी शांता की कहानी

रामायण की माने तो कौशल्या की बहन वर्षिणी और उनके पति राजा रोमपद एक बार अयोध्या आए थे। रोमपद अंग देश के राजा थे। मजाक-मजाक में वर्षिणी ने बहन कौशल्या से शांता को गोद लेने की बात कही और तभी राजा दशरथ ने उनकी यह बात सुन ली।

इसके बाद राजा दशरथ ने वर्षिणी को अपनी बेटी शांता को गोद देने का वचन दे दिया। और इस प्रकार वर्षिणी और रोमपद ने शांता को गोद ले लिया और वह अंग देश की राजकुमारी बन गईं। राजा रोमपद ने शांता की शादी ऋषि श्रृंगी से करवाई थी।

इसके अलावा एक और मान्यता है कि राजा दशरथ ने अपनी पुत्री एक ऋषि को गोद दे दी थी। वहीं कुछ मान्यताओं के मुताबिक शांता के अलावा राजा दशरथ की एक और बेटी थी और उसका नाम कुकबी था। लेकिन इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। इस वजह से उनका जिक्र बहुत ही कम होता है।

यहां होती है देवी शांता की पूजा

बता दें कि आज के समय में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बहन शांता को भारत के कुछ स्थानों पर पूजा भी जाता है। जानकारी के अनुसार देवी शांता के भारत में 2 मंदिर हैं। इनमें से एक मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। इस मंदिर में देवी शांति और उनके पति श्रृंगी ऋषि के साथ में पूजा की जाती है।

अलग-अलग स्थानों से भक्त जन्म दोनों की पूजा करने आते हैं। इस मंदिर में जो भी भक्त देवी शांति और श्रृंगी ऋषि की सच्चे मन से पूजा करता है उसे भगवान राम का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं दूसरा मंदिर कर्नाटक के श्रृंगेरी स्थित है। बता दें कि श्रृंगी ऋषि के नाम पर ही इस जगह का नाम पड़ा।

Latest articles

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...