Homeकुछ भीजानें कौन होगा हरियाणा कांग्रेस का नया लीडर? भूपेंद्र सिंह हुड्डा का...

जानें कौन होगा हरियाणा कांग्रेस का नया लीडर? भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम आ रहा सामने

Published on

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की राजनीति का शहंशाह कहें या चाणक्य, क्योंकि दोनों ही शब्द उनके चरित्र को दर्शाने के लिए कम है। 2009 से लेकर 2014 तक हरियाणा की कमान इन्हीं के हाथों में थी। हरियाणा की राजनीति के ये चाणक्य माने जाते हैं। आज यह हरियाणा में विपक्ष की भूमिका में है। एक बार फिर हुड्डा हरियाणा में बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि जल्दी ही कांग्रेस की राज्य इकाई में नए अध्यक्ष की ताजपोशी की जानी हैं। कई राजनेता इस रेस में हैं लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा फ्रंट में बने हुए हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं अपने आप को वह पूरी तरह से तैयार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाई कमान ने हरियाणा (Haryana) की पार्टी लीडरशिप में बदलाव करने का फैसला किया है और इसी को भांपते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) ने भाग दौड़ तेज कर दी है।

हाल ही में प्रदेश के पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें राज्य के हालात से अवगत कराया। इस मीटिंग में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को मिल जुलकर राज्य में पार्टी को ऊपर उठाने का निर्देश दिया था।

पार्टी नेताओं के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश

पंजाब चुनाव तो सबको याद ही है जिसमें बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस (Congress) को भी हार झेलनी पड़ी थी। अंदरूनी फूट की वजह से पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था और उसको देखते हुए पार्टी अब कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है। वह राज्य के सभी नेताओं के बीच हुए मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत

अब तक हरियाणा में केवल कांग्रेस (Congress) और इंडियन नेशनल लोकदल (Indian National Lok Dal) की सरकारें रही हैं। लेकिन 2014 में इन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद हरियाणा (Haryana) में बीजेपी की सरकार आ गई और तब से अब तक वही है। आने वाले असेंबली चुनावों (Assembly Elections) में कांग्रेस को इन पार्टियों के अलावा एक और नई पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) का भी सामना करना पड़ेगा।

Latest articles

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...