Homeकुछ भीहरियाणा: अब गर्मी में इंसान ही नहीं बल्कि भैंस भी उठाएंगे स्विमिंग...

हरियाणा: अब गर्मी में इंसान ही नहीं बल्कि भैंस भी उठाएंगे स्विमिंग पूल का मजा, बना यह स्पेशल पूल

Published on

गर्मी की वजह से केवल इंसान ही नहीं बल्कि पशुओं का भी बुरा हाल है। हरियाणा में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी की वजह से पशुओं कभी सिर चकरा जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए इंसान स्विमिंग पूल या एसी में तो बैठ सकते हैं लेकिन पशु नहीं। पर अब ऐसा नहीं होगा हरियाणा में पशुओं के लिए भी अब स्विमिंग पूल बन रहा है। जिसमें वह गर्मी में ठंडे पानी का मजा उठा सकेंगे। इसमें एक बार में तीन से चार भैंसों को नहलाया जा सकेगा।

संवर्धन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के हिसार में भैंसों के लिए स्विमिंग पूल बनाया गया है। इसमें गर्मी से परेशान भैंसें आराम से घंटों तक खड़ी रह सकती हैं। इसकेे साथ ही इसमें फव्वारे भी लगाए गए हैं जिसमे से ठंडे पानी की बौछारें निकलेगी।

जैसा की सबको पता है काले रंग के कपड़े हो या कुछ भी उसमें गर्मी ज्यादा महसूस होती है और भैंस का रंग तो वैसे भी काला ही होता है। इसलिए उन्हें ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से भैंसों में हीट स्ट्रेस होने का खतरा रहता है। अधिक गर्मी की वजह से दूध उत्पादन में भी कमी आ जाती है। वहीं इस दौरान गर्भवती भैंसों को और भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।

केंद्रीय भैंस रिसर्च संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अनुराग भारद्वाज का कहना है कि गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने पर दुधारू पशुओं को हीट स्ट्रेस की दिक्कत हो जाती है। भैंस का रंग काला होता है और इसलिए उसे इसका ज्यादा खतरा रहता है। काला रंग गर्म जल्दी होता है। पशुओं को इस समस्या से बचाने के लिए उन्हें खुले हवादार कमरे में रखा जाना चाहिए। भैंसों को गर्मी से बचाने के लिए हमने पूल का निर्माण किया है।

पशुओं का रखना होगा खास ध्यान

पशुओं को गर्मी से बचाने के साथ साथ कई अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। पशुओं को समय-समय पर पानी पिलाना चाहिए। उनको पोष्टिक खाना खिलाएं। इसके साथ ही हरा चारा खिलाना चाहिए ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो।

कैसे पहचानें हीट स्ट्रेस की समस्या

डॉक्टर्स का कहना है कि दुधारू पशु गर्मियों में हाफना शुरू कर देते हैं। शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन से पशु की खाल भी झुर्रीदार हो जाती है। पानी की कमी से आंखें भी अंदर धंस जाती हैं। पशुओं में सांस लेने की दर 35 स्वांस प्रति मिनट या इससे अधिक हो जाती है। इसकी वजह से पशु सुस्त होने लगता है। यदि ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को दिखाएं।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...