Homeकुछ भीइसी महीने हो सकता है मानसून का आगाज़, बंगाल की खाड़ी में...

इसी महीने हो सकता है मानसून का आगाज़, बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहा है चक्रवाती तूफान

Published on

इस समय हर कोई भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सूरज की तपिश से लोग बहुत ही परेशान हैं। इसलिए लोग मॉनसून सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल समय से पहले ही मॉनसून (Monsoon Season) दस्तक देगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने जानकारी दी है कि 20 मई के बाद केरल (Kerala) में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। यानी इस बार असीमा से करीब 10 दिन पहले मानसून आ सकता है। आमतौर पर केरल में 1 जून के आसपास मॉनसून दस्तक देता है लेकिन इस बार संभावना जताई जा रही है।

IMD ने पुणे स्थित आईआईटीएम (Indian Institute Of Tropical Meteorology, Pune) में विकसित मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (MMERPS) का उपयोग करके अपने नवीनतम एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट (ERF) की मदद से यह अनुमान लगाया है।

इंग्लिश न्यूज़पेपर द टाइम्स ऑफ इंडिया ने IITM के एक विशेषज्ञ के हवाले से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसमें 20 मई के बाद केरल में कभी मानसून की शुरुआत हो सकती है कहा गया था इसके अनुसार 28 अप्रैल को जारी पिछले एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट में भी 19-25 मई की अवधि में केरल में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।

समय से पहले होगी मानसून की शुरुआत

अगर अगले सप्ताह भी ERF ऐसी ही स्थिति दिखाता है तो निश्चित तौर पर केरल में मानसून की शुरुआत समय से पहले ही हो जायेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग का नवीनतम ERF 5-11 मई (सप्ताह 1), 12-18 मई (सप्ताह 2), 19-25 मई (सप्ताह 3) और 26-जून 1 मई (सप्ताह 4) के लिए है।

बनने जा रहा चक्रवाती तूफान

आईआईटीएम के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक केवल केरल में ही मॉनसून के जल्दी आने के संकेत दिख रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने वाला है।

इससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) पर मानसून के प्रवाह को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। साथ ही तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून के प्रवाह में बाधा की संभावना नहीं है। क्योंकि तब तक यह अपना प्रभाव खो चुका होगा।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...