Homeकुछ भीहरियाणा में भी है राजस्थान जैसा जल महल, पर्यटकों को करती है...

हरियाणा में भी है राजस्थान जैसा जल महल, पर्यटकों को करती है अपनी तरफ आकर्षित

Published on

हर शहर का कुछ न कुछ इतिहास रहता ही है। वहां मौजूद कुछ ऐतिहासिक धरोहरें इस बात का प्रमाण होती हैं। राजस्थान के जल महल के बारे में अपने तो सुना ही होगा। लेकिन आज हम आपको हरियाणा में मौजूद जल महल के बारे में बताएंगे। यह जल महल सिर्फ उस शहर की पहचान नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश में इसकी बात ही निराली है। इसी कारण यह ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। इसे देखने दूर दूर से लोग आते है और अगर विदेशी पर्यटक यहां आते हैं तो वे इसे देखे बिना नहीं जाते। इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह महल भारतीय और पर्शियन शैली के मिश्रण को प्रदर्शित करती है।

इसके इतिहास की बात करें तो 1591 में मुगल राजदरबार के अधिकारी और नारनौल के शासक शाह कुली खान द्वारा इसका निर्माण कराया गया था। 11 एकड़ जमीन पर फैले इस जल महल के निर्माण में दो से तीन साल लगे। पानी के बीचों बीच स्थित यह महल अब सुख चुका है। इस इमारत के बाहर चार मीनारें हैं और ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियां भी है।

इसकी दीवारों और छत पर अलग अलग तरह के डिजाइन, चित्र और आकृतियां बनीं हुई है। यह ऐतिहासिक धरोहर अब हरियाणा सरकार की निगरानी में है। इस महल को सरकार की कोशिशों से फिर से जल महल बनाया गया।

महल को अन्य मुगल महलों और मंडपों की शैली में सजाया गया था। यह संरचना कला और नक्काशी से सुशोभित था और इसमें शिलालेख भी शामिल थे।

समय के साथ साथ यहां मिट्टी भरती गई और पानी का नामोनिशान नहीं था लेकिन 20वीं सदी में सारी मिट्टी हटा दी गई और जल महल में पानी भरने के लिए सरकार ने यहां पाइपलाइन भी डलवाई थी। नारनौल का यह वाटर पैलेस 16वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था। आज के समय में यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

हरियाणा की यह ऐतिहासिक धरोहर हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे खुला रहता है। पर्यटक जब चाहे यहां आसानी से आ सकते हैं। 11 एकड़ में फैली यह धरोहर कृत्रिम झील के साथ स्थित है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...